Benefits of Amla Juice on Skin and Body According to Ayurveda: आंवले का सेवन सदियों से भारत में किया जा रहा है। लोग आंवले की चटनी, जूस, मुरब्बा और आंवले से विभिन्न प्रकार की चीजें बनाकर रोजाना खाते हैं। आंवला, जिसे भारतीय गूसबेरी भी कहा जाता है। आंवले को आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी औषधि बताया गया है। आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाकर बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
इतना ही नहीं आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना आंवले का जूस पीने से आंखों से जुड़ी बीमारियां, त्वचा के दाग-धब्बे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, आंवले के जूस का सेवन किस तरह करना चाहिए और आंवले के जूस के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर आयुर्देविक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इसे भी पढ़ेंः Gut Health: पाचन संबंधी सभी परेशानियों का हल हैं डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के ये 4 नुस्खे
आयुर्वेद के अनुसार आंवले का जूस पीने के फायदे- Benefits of drinking Amla juice according to Ayurveda
डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, आंवला पंच-रसात्मक है। आंवले में शांत रस, दास रस, साख रस, वात्सल्य रस, माधुर्य रस पाया जाता है। पंच-रसात्मक के कारण ही आयुर्वेद में आंवले का एक संतुलित भोजन माना गया है। यही कारण है आंवला कई परेशानियों का कम करने में मदद करता है।
1. थायराइड संतुलन बनाने में मददगार- Amla is helpful in balancing thyroid
आंवले में विटामिन सी समेत कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के थायराइड फंक्शन को मैनेज करने में मदद करते हैं। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, रोजाना आंवले का जूस पीने से शरीर में हार्मोनल संतुलन ठीक होते हैं, जिससे थायराइड की समस्या से राहत मिलती है।
2. गैस्ट्रिक की समस्या को करता है कम- Amla reduce gastric problems
आंवले के जूस में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। फाइबर पेट की एसिडिटी, सूजन या किसी अन्य गैस्ट्रिक समस्या को भी कम करने में मदद करता है। यह मल को मुलायम बनाकर पेट को भी सही तरीके से साफ करता है, जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
3. बालों को बनाता है मजबूत- Amla makes the hair strong
आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों में चमक और मजबूती लाते हैं। आंवले का जूस बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव
4. त्वचा को बनाता है खूबसूरत- Amla makes the skin beautiful
आंवले में विटामिन सी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। इसकी मदद से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। रोजाना आंवले का जूस पीने से ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से त्वचा के रोग दूर होते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी होता है UTI, जानें यूटीआई से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई
5. आंखों की रोशनी को करता है तेज- Amla improves eyesight
ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण जिन लोगों को आंखों से देखने में परेशानी, आंखों में दर्द और आंखों में तनाव महसूस होता है, उनके लिए भी आंवले का जूस बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद कैरोटीन, विटामिन ए और सी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और आंखों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
आयुर्वेद के अनुसार कैसे करें आंवले का जूस का सेवन- How to consume Amla juice according to Ayurveda
डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, आंवले के जूस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से सेहत को भरपूर फायदा मिलता है। लेकिन आंवले के जूस का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट ही करना चाहिए। खाना खाने के बाद आंवले का जूस पीने से सेहत को ज्यादा फायदा नहीं मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय
निष्कर्ष
आंवला, आंवले का जूस और आंवले से बनें अन्य खाद्य पदार्थ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन आंवले की तासीर ठंडी होती है। इसलिए खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को इसे हमेशा शहद के साथ ही खाना चाहिए। आंवला स्वाद में खट्टा होता है, इसलिए जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।