Expert

कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Lifestyle changes to Improve Fertility : आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली और खानपान की वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित हो रही है। जिसकी वजह से उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी आती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Lifestyle changes to Improve Fertility : वक्त के साथ महिलाओं की जरूरत और प्राथमिकताओं में बदलाव आया है। आज की महिला न सिर्फ पढ़ाई करके करियर में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि दुनिया के सामने अपनी एक नई पहचान भी बना रही हैं। करियर और जीवन में ऊंचा नाम कमाने की चाह में महिलाएं देर से शादी और बच्चे की प्लानिंग करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। खासकर 30 साल की उम्र के बाद जब महिलाएं प्रेग्नेंसी कंसीव करने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह होती है लो फर्टिलिटी होना। अगर आपकी भी उम्र 30 हो गई है या होने वाली है तो आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग लो फर्टिलिटी की वजह से फेल रही है, तो यह साइन है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बेसिक बदलाव करने की जरूरत है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव करने चाहिए।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव- Lifestyle changes to Improve Fertility in Hindi

गट हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हेल्थ एक्सपर्ट ने फर्टिलिटी बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

1. सुबह 15 मिनट धूप में बिताएं- Start your day with 15 min sun exposure

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह 15 मिनट धूप में बिताने चाहिए। सुबह की धूप विटामिन डी के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं की एग क्वालिटी में सुधार करते हैं। सुबह धूप में बैठने से दिमाग और शरीर का तनाव कम होता है। साथ ही यह नींद की क्वालिटी भी सुधरती है और दिमाग शांत रहता है।

women-fertility-ins

2. कैफीन का सेवन सीमित करें- Limit Caffeine intake

ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी महिलाओं को गर्भधारण करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इंसुलिन प्रतिरोध, एड्रेनल थकान जैसे हार्मोनल असंतुलन होते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी आती है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कैफीन का सेवन सीमित करना बहुत ज्यादा जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी होता है UTI, जानें यूटीआई से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई

3. बटरफ्लाई योग करें- Butterfly Yoga in the Morning

रोजाना सुबह बटरफ्लाई योग करने से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है। बटरफ्लाई योग करने से गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है और डिम्बग्रंथि के कार्य में सुधार होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आ रही है, उन्हें रोजाना सुबह बटरफ्लाई योग के 3 सेट जरूर करने चाहिए।

4. पर्याप्त मात्रा में नींद लें- Sleep Quality Effect Fertility

थकान और ज्यादा तनाव के कारण नींद न आने की वजह से भी महिलाओं की फर्टिलिटी कम हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि महिलाओं को रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से मेटाबॉलिज्म और प्रजनन कार्य में सुधार आता है।

 

5. शराब और धूम्रपान से बचें -Restrict alcohol and smoking 

महिलाओं द्वारा शराब और धूम्रपान करना उनकी प्रजनन क्षमता को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इस तरह की आदतों की वजह से महिलाओं को गर्भधारण के समय भ्रूण में तंत्रिका संबंधी दोष होते हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिलाओं को शराब और धूम्रपान से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्‍नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

6. सोने से पहले योग निद्रा करें - Yoga Nidra before Bed

रोजाना रात को सोने से पहले योग निद्रा का अभ्यास करने से तनाव दूर होता है। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन संतुलित होते हैं। जब महिलाओं के यह दोनों हार्मोन संतुलित रहते हैं, तो इससे कंसीव करने में परेशानी नहीं आती है।

उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। फर्टिलिटी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ पढ़ें।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में उल्टी और जी मिचलाने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer