Expert

आंवला जूस पीने से महिलाओं की सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

रोज आंवला का जूस पीने से महिलाओं की सेहत को कई फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट से जानें महिलाओं के लिए आंवला का जूस कैसे फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंवला जूस पीने से महिलाओं की सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से


Amla Juice Benefits: सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है। आंवला में विटामिन सी भी मौजूद होता है जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। रोज आंवला का जूस पीने से बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। जिन लोगों को एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं रहती हैं उनके लिए आंवला का जूस बहुत फायदेमंद है। इतना ही नही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट और कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोज आंवला का जूस पीने से महिलाओं से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं। इससे होने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लिनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से।

01 - 2025-01-31T175401.123

महिलाओं के लिए आंवला का जूस पीने के फायदे- Amla Juice Benefits For Female

आंवला का जूस पीने से महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है-

रिप्रोडक्टिव हेल्थ के फायदेमंद- Reproductive Health

आंवला का जूस पीने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा होता है। इससे फर्टिलिटी इंप्रूव होती है। इसका सेवन करना पीरियड्स साइकिल के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर बढ़ाने के लिए भी आंवला का जूस फायदेमंद है। पीसीओएस और पीसीओडी की समस्याओं में भी डाइट एक्सपर्ट्स आंवला जूस पीने की सलाह देते हैं।

ब्लड प्यूरिफाई होता है- Blood Purifier

आंवला जूस में अमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। ये पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्यूरिफाई होता है। ब्लड प्यूरिफाई होने के यह कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Skin Health

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कोलेजन भी पाया जाता है। इसलिए यह स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करता है। इसके सेवन से डार्क स्पॉट्स, रिंकल्स और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद- Hair Health

आंवला का जूस हेयर हेल्थ इंप्रूव करने में भी मदद करता है। इसे पीने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है और हेयर फॉल कम होता है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है जो हेयर हेल्थ को इंप्रूव करता है। इसमें फास्फोरस, आयरन और टैनिंस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती देने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- खाली पेट आंवला जूस पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं, सावधानी से करें सेवन

आंखों के लिए फायदेमंद- Good For Eye Health

बढ़ती उम्र के साथ कुछ महिलाओं की आंखे कमजोर होने लगती है। ऐसे में खाली पेट आंवला का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। आंवला आंखों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी के साथ विटामिन बी भी मौजूद होता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने और इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आई हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

आंवला का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें।

Read Next

गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर को हो सकते हैं ढेरों फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version