Benefits of Drinking Jaggery and Cumin Water : लोगों के खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई खानपान की आदतों के कारण बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। कई मामलों में यह परेशानी बढ़कर गंभीर रूप भी ले लेती है। इन समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इससे शरीर को साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरली अपने आप को फिट रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम आपको किचन में आसानी से उपलब्ध गुड़ और जीरे से बनने वाले एक ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप कई स्वस्थ्य समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए इस बारे में द डाइट एक्सपर्ट्स की सीईओ और हेड डायटीशियन सिमरत कथूरिया (Simrat Kathuria, CEO and Head Dietitian at The Diet Xperts) से जानते हैं।
गुड़ और जीरे का पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Jaggery and Cumin Water
बता दें की गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे पाचन-तंत्र में सुधार होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गुड़ और जीरे के पानी में आयरन, विटामिन, कैल्शियम, और फाइबर जैसे जरूरी पोषक-तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
वेट लॉस में मिलती है मदद
जैसा हमने आपको बताया कि गुड़ और जीरे के पानी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये ड्रिंक वजन घटाने में मदद कर सकती है। अगर एक्सरसाइज और डाइट के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
पाचन-तंत्र में सुधार
अगर आप गुड़ और जीरे का पानी पीते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इससे पेट दर्द, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से राहत दिलाएगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, पाचन-तंत्र में होगा सुधार
पीरियड्स की समस्याओं से राहत
गुड़ और जीरे का पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाली अनियमितता और दर्द से राहत पाई जा सकती है। यह पानी पीरियड्स की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
गुड़ और जीरे का पानी पीने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। यह पानी पीने से आप मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार नहीं होते हैं।
माइग्रेन की समस्या से राहत
गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिर दर्द और माइग्रेन से राहत मिल सकती है। इस पानी में मौजूद पोषक-तत्व स्ट्रेस दूर करते हैं, जिससे सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- माइग्रेन के कारण होने वाले सिरदर्द को मैनेज करने के लिए क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें
गुड़ और जीरे का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इन पानी को बनाने के लिए आपको एक बर्तन में दो कप पानी डालकर गैस पर रखना है। अब इसमें गुड़ और जीरा डालकर, अच्छी तरह से उबलने दें। जब पानी उबलकर आधा बच जाए, तो इसे छानकर पी लें।