Doctor Verified

क्या दलिया खाना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है, जानते हैं एक्सपर्ट की राय

हाई बीपी के मरीजों के लिए दलिया खाना कैसे फायदेमंद है और क्या इसे रोज खा सकते हैं, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि दलिया (high bp me daliya) को कैसे जयादा हेल्दी बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दलिया खाना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है, जानते हैं एक्सपर्ट की राय


दलिया, हमेशा से ही लोगों के हेल्दी नाश्ते का हिस्सा रही है। दलिया खाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और सुपाच्य भी होता है। कुछ लोग इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जियों और दाल को भी शामिल करते हैं तो कुछ लोग दूध वाला दलिया खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा भी दलिया खाने के कई फायदे हैं लेकिन, आज हम बात करेंगे हाई बीपी के मरीजों के लिए दलिया खाने की। क्या फाइबर से भरपूर यह डिश बीपी मैनेज करने में मददगार है? इसके अलावा जानेंगे हम इसके सभी पक्षों के बारे में की दलिया ब्लड प्रेशर मैनेज करने के साथ किन बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है, इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने डॉ. सुधीश सेहरा, डायरेक्टर - इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से बात की।

क्या दलिया हाई बीपी में खा सकते हैं-High bp me daliya kha sakte hai

डॉ. सुधीश सेहरा, बताते हैं कि दलिया हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के लिए एक बहुत ही अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। दलिया में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बलड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। इसमें सोल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। दलिया का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि यह शरीर में रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और रक्त प्रवाह को सुचारू करता है। इसके अलावा इन कारणों से आपको दलिया को अपनी डाइट का हिस्सा बनना चाहिए। जैसे कि

दलिया में नहीं होता सोडियम

डॉ. सुधीश सेहरा कहते हैं कि हाई बीपी के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या होती है सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखना जो कि ब्लड प्रेशर बढ़ाने में एक मुख्य भूमिका निभाती है। ऐसे में दलिया जो कि कम सोडियम वाला होता है, हाई बीपी वाले लोगों के लिए जरूरी है। इससे बीपी आसानी से मैनेज होती रहती है।

high_bp_in_hindi

इसे भी पढ़ें: ऑफिस का स्ट्रेस बढ़ा सकता है ब्लड प्रेशर, कंट्रोल के लिए हाई बीपी वाले इस समय करें वॉक

रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है

दलिया में पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भूमिका निभाते हैं। ये मिनरल्स रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं और रक्त प्रवाह को सुधरते हैं। इससे अलावा इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं जिससे बीपी मैनेज करने में मदद मिलती है।

अतिरिक्त चीनी या नमक के बनाए दलिया

हाई बीपी के मरीजों को दलिया बनाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए ककि इसे अतिरिक्त चीनी या नमक के बनाएं। अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मौसमी सब्जियों को जरूर मिलाएं। इससे इसकी पौष्टिकता बढ़ती है। अगर आप दलिया को दूध या पानी के साथ बना रहे हैं तो ताजे फल या अच्छे नट्स डालकर इसे और पोषणयुक्त बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी में कौन सी सब्जी खानी चाहिए? जानें और डाइट में करें शामिल

साथ ही, स्वस्थ आहार के साथ नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण भी ब्लड प्रेशर के प्रबंधन में जरूरी हैं। कुल मिलाकर, दलिया को हाइपरटेंशन वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ आहार विकल्प माना जाता है, जो उनकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

FAQ

  • घर पर तुरंत हाई बीपी कैसे नियंत्रित करें?

    घर पर तुरंत हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए ठंडा पानी पिएं और काली तुलसी या लहसुन की एक कली चबाएं। इसके अलावा नारियल पानी और अनार का जूस पीना भी बीपी मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी इस स्थिति में मददगार साबित हो सकती है।
  • हाई बीपी में तुरंत क्या खाना चाहिए?

    हाई बीपी में आपको तुरंत खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जो कि बीपी मैनेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा चुंकदर या लहसुन जैसी चीजों का सेवन भी इस स्थिति में मददगार हो सकती है। 
  • क्या गैस से बीपी बढ़ता है?

    गैस की समस्या आपका बीपी बढ़ा सकती है क्योंकि पेट में गैस होने से तनाव और घबराहट बढ़ सकती है, इससे बीपी ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसके अलाव गैस की समस्या ब्लड वेसेल्स को संकुचित करती है जिससे हाई बीपी की समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है तुरंत गैस की दवा लें या फिर घरेलू उपचार की मदद लें।

 

 

 

Read Next

यूरिक एसिड में कौन सी रोटी होती है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS