
Mulethi Tea Benefits : मुलेठी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी मुलेठी की चाय का सेवन किया है? जी हां, मुलेठी की तरह इसकी चाय का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। यह मुख्य रूप से पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। इतना ही नहीं यह लिवर, मसूड़ों में संक्रमण, स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा इससे शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं मुलेठी से शरीर को होने वाले फायदोंके बारे में-
मुलेठी की चाय के फायदे - Mulethi Tea Health Benefits in Hindi
मुलेठी की चाय का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा यह आपकी स्किन के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - थायराइड में मुलेठी के फायदे : जानें थायराइड रोग की परेशानियों को कैसे दूर करती है मुलेठी
1. दांतों और मसूड़ों को रखे स्वस्थ - Mulethi Tea Benefits for Oral Health
मुलेठी की चाय का सेवन करने से दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण दांतों को बैक्टीरिया से लड़ने में असरदार हो सकता है। मुलेठई में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और कूमारिन सांसों से आने वाली बदबू और अल्सर को दूर कर सकता है।
2. शरीर की सूजन करे कम - Mulethi Tea Reduce Swelling
सूजन को कम करने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करें। मुलेठी की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके शरीर में काफी ज्यादा सूजन है तो मुलेठी और हल्दी से तैयार चाय का सेवन करें।
3. पाचन शक्ति बनाए मजबूत - Mulethi Tea for Digestive System
पाचन शक्ति की मजबूती को बढ़ाने के लिए मुलेठी की चाय पिएं। मुलेठी की चाय का सेवन करने से उल्टी-मतली जैसी परेशानी दूर होती है। साथ ही यह पेट से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है। मुलेठी में मौजूद गुण गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में भी असरदार है।
4. स्किन की समस्याएं करे दूर - Mulethi Benefits for Skin
मुलेठी की चाय का सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, मुलेठी की चाय रोजाना पीने से स्किन पर मौजूद फ्री-रेडिकल्स को भी नष्ट किया जा सकता है। यह आपकी स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करता है।
5. सर्दी-जुकाम से आराम - Mulethi Tea Benefits for Cold
अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी बनी रहती है तो मुलेठी की चाय को अपने आहार में शामिल करें। मुलेठी की चाय पीने से खांसी, गले में खराश, दर्द, जकड़न को कम किया जा सकता है।
6. इम्यूनिटी करे बूस्ट - Boost Immunity With Mulethi Tea
मुलेठी की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी है। यह चाय कई बीमारियों से लड़ने में प्रभावी होता है।
मुलेठी की चाय कैसे बनाएं ? - How to Make Mulethi Tea in Hindi
मुलेठी की चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 टुकड़ा मुलेठी लें। इसे 1 कप पानी में अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद इसमें थोड़ा हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर छान लें। अब इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर को काफी लाभ हो सकता है।
मुलेठी की चाय स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होती है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version