इन 4 तरीकों से खाली पेट करें करी पत्ते का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

How To Consume Curry Leaves On Empty Stomach: खाली पेट करी पत्ता खाने के लिए इसका जूस या चाय बनाकर पी जा सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 तरीकों से खाली पेट करें करी पत्ते का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे


How To Consume Curry Leaves On Empty Stomach: करी पत्ता शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। करी पत्ते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। करी पत्ते के नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई लोग इसको खाने के बाद खाते है और कई लोग खाली पेट। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है और शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। करी पत्ते का इस्तेमाल कई बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। लेकिन कई बार इसके गलत सेवन के तरीके से इसका पूरा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि खाली पेट करी पत्ते का सेवन कैसे करें।

खाली पेट चबाएं करी पत्ता 

खाली पेट करी पत्ता खाने के लिए इस पत्ते को तोड़कर पानी से धो लें। अब उन पत्तों को चबाकर खाएं। ऐसा करने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर होंगे और शरीर डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से वजन घटाने में भी मदद मिलेगी और पूरे दिन शरीर में एनर्जी भी रहेगी।

करी पत्ते का पानी 

खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने के लिए इसका पानी बनाकर भी पीया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 4 से 5 करी पत्तों को गिलास पानी डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को छानकर ठंडा होने पर पिएं। ये पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

curry leaves

करी पत्ते का जूस 

शरीर को हेल्दी रखने के लिए करी पत्ते का जूस बनाकर भी पीया जा सकता है। इस जूस को बनाने के लिए ब्लेंडर में 1 गिलास पानी लें। इसमें 8 से 10 करी पत्ता को लें तक ब्लेडंर चला दें। अब इस मिश्रण को छाने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स होता है

इसे भी पढ़ें- सौंफ के पानी से मुंह धोने पर स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं इसे

 करी पत्ता की चाय

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए के लिए करी पत्ते की चाय बनाकर भी पी जा सकती है। ये चाय पीने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 4 से 5 करी पत्तों को उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर इसमें शहद और नींबू का रस डालकर गुनगुना होने पर पिएं। ये पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

खाली पेट इन तरीकों से करी पत्तों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik 

Read Next

पेट फूलने और गैस से परेशान रहते हैं, तो रात में न खाएं ये 5 सब्जियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version