How To Consume Betel Leaf In Hindi: गुलकंद से लेकर मसाला तक आपने पान का सेवन तो किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है पान बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला यह हरा पत्ता आपके लिए कैसे फायदेमंद है? पूजा पाठ से लेकर शादी-ब्याह के मौके में पान का सेवन जरूर किया है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पान के पत्ते का कूलिंग इफेक्ट पेट की समस्याओं से राहत देने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मुंह से बदबू आने या एसिडटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन इन सभी फायदों के लिए जरूरी है पान के पत्ते का सही प्रकार सेवन करना। पान के पत्ते के फायदे और सेवन करने के तरीके पर बात करते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइए इस लेख में समझें पान के पत्ते को इस्तेमाल करने के तरीके।
पान के पत्ते का सेवन कैसे करें- How To Consume Betel Leaf
पान की तरह की खांए- Paan
पान के पत्तों को पारंपरिक तरीके यानि मिश्रित पान बनाकर ही सेवन किया जाता है। पान बनाने के लिए आप इसमें गुलकंद, नारियल, सौंप और अन्य चीजें मिला सकते हैं। इससे आपकी फूड क्रेविंग कंट्रोल रहेगी और आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
पान का सलाद- Betel Leaf Salad
पान के पत्तों को आप फलों और सब्जियों के सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको पत्तों को बारीक काटकर सलाद में मिलाकर सेवन करना है। पान के पत्तों को सलाद के रूप में खाने से आपको दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलेगी। फाइबर के साथ मिलकर पान पाचन स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- पान के पत्तों से बालों में लाएं नैचुरल चमक, इस तरह बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
पान की चाय- Betel Leaf Tea
चाय की क्रेविंग होने पर आप पान की चाय बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्तों को पानी में उबालना है। अब इसमें गुड़ और नींबू मिलाकर इसका सेवन करना है। यह चाय पाचन स्वस्थ रखने और वेट लॉस करने में भी मददगार हो सकती है।
पान की स्मूदी- Betel Leaf Smoothie
अपनी फ्रूट स्मूदी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें पान मिला सकते हैं। इसके लिए आपको गुड़ के सिरप और फल के साथ पान के पत्तों को ग्राइंड करना है। इससे आपकी फूड क्रेविंग भी कंट्रोल होगी और आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।
पान का माउथ फ्रेशनर- Betel Leaf Mouth Freshner
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए पान का माउथ फ्रेशनर फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए आपको पान के साथ सौंप, इलायची, गुड़ और अलसी मिलानी है।
इसे भी पढ़ें- पान के पत्ते को पानी में डालकर पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं
पान की चटनी- Betel Leaf Chutney
पान को आप ऐपेटाइजर और चटनी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। पान की चटनी बनाने के लिए आपको पान, हरी मिर्च, हल्दी और नारियल को ग्राइंड करना है। स्वाद के लिए आप इसमें मसाले भी मिला सकते हैं।
View this post on Instagram