Betel Leaves Benefits: पान के पत्तों का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। इस पत्ते में कई औषधिय गुण होते हैं। इसलिए इसका उपयोग पाने के रूप में किया जाता है। हिंदू धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों में भी पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पूजनीय माना जाता है। लेकिन, इस पत्ते के धार्मिक महत्व के साथ ही अन्य फायदे भी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पान के पत्तों से शरीर के यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है। शरीर में यूरिक एसिड गठिया और किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। इस लेख में आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि पान के पत्ते यूरिक एसिड को कम करने के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
पान के पत्तों से यूरिक एसिड की समस्या को करें दूर - Betel Leaves To Reduce Uric Acid In Hindi
सूजन रोधी गुण
पान के पत्तों में पॉलीफेनोल्स और आवश्यक तेलों सहित बायोएक्टिव कम्पाउंड होते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। सूजन शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे गाउट जैसी स्थिति पैदा होती है। पान के पत्तों के नियमित सेवन से सूजन से निपटने में मदद मिल सकती है, जिससे गठिया की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
यूरिक एसिड को बाहर करना
पान के पत्तों में ऐसे कम्पाउंड होते हैं जो किडनी के कार्य को बेहतर करते हैं। इससे किडनी को शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक मूत्रवर्धक की तरह कार्य करता है, जिससे यूरिक एसिड यूरिन के माध्यम से बाहर हो जाता है। ऐसे में जोड़ों और टिश्यू में क्रिस्टल बनने का जोखिम कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
पान के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जैसे विटामिन ए और सी शरीर के महत्वपूर्ण होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। इससे यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है। पान के पत्तों से शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है।
पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करें
पान के पत्तों का उपयोग मुख्य रूप से पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए किया जाता रहा है। पाचन तंत्र बेहतर होने से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरह से होता है। इससे यूरिक एसिड भी नियंत्रित रहता है।
यूरिक एसिड को कम करने के लिए पान के पत्तों का उपयोग कैसे करें: How To Use Betel Leaf To Reduce Uric Acid In Hindi
- पान की करीब दो से चार पान की पत्तियों को करीब दो कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें।
- इसके अलावा, आप पान की पत्तियों का रस निकाल लें और इसे करीब आधा कप गुनगुने पानी के साथ पीने से भी आपको फायदा मिलता है।
- अगर, आप पान के पत्तों को उबालकर पीना पसंद नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आप इन पत्तों को सीधे चबाकर भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड कम करने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगा आराम
Betel Leaves To Reduce Uric Acid: औषधीय गुणों से युक्त पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर के यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। अगर, आपको पहले से कोई गंभीर समस्या हो तो ऐसे में आयुर्वेदाचार्य व डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस उपाय को अपनाएं।