पेट फूलने और गैस से परेशान रहते हैं, तो रात में न खाएं ये 5 सब्जियां

Vegetables That Can Cause Bloating: कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिन्हें खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 01, 2023 10:46 IST
पेट फूलने और गैस से परेशान रहते हैं, तो रात में न खाएं ये 5 सब्जियां

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Vegetables That Can Cause Bloating In Hindi: गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो पेट में गैस, कब्ज और ब्लोटिंग आदि समस्याएं होती हैं। आजकल काफी लोग ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। ज्यादा तला-भुना खाना, एक्सरसाइज न करना, खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना और हार्मोनल असंतुलन ब्लोटिंग के कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं। ब्लोटिंग होने पर पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है। साथ ही, पेट में दर्द और गैस की शिकायत भी हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति काफी असहज महसूस करता है। अगर आप ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान में बदलाव करने की आवश्यकता है। कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिन्हें खाने से आपको पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। खासतौर पर रात में जब पाचन धीमा हो जाता है, तो इन्हें पचाना अधिक कठिन होता है। इसलिए आपको रात में इन सब्जियों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं -

रात में ये 5 सब्जियां खाने से हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या - Vegetables That Can Cause Bloating In Hindi

गोभी

गोभी एक क्रूसिफेरस सब्जी है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इसमें रैफिनोज मौजूद होता है, जिसे पचाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप डिनर में गोभी खाते हैं, तो इसे पचने में अधिक समय लगेगा। इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही, आपकी रात की नींद भी डिस्टर्ब हो सकती है।

Vegetables-That-Cause-Bloating

प्याज

हम सभी अपनी दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सलाद में कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसमें फ्रुक्टेन होता है, जो गैस और पेट फूलने का कारण बन सकता है। प्याज में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे ये समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या है, तो रात के खाने में प्याज खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: पेट में गैस बनने पर इन 4 तरीकों से करें सौंफ का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

आलू 

आलू अधिकतर लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, इसमें स्टार्च मौजूद होता है, जो गैस और ब्लोटिंग पैदा कर सकता है। अगर आप रात में आलू खाते हैं, तो इसे पचाने में अधिक समय लगता है।

लहसुन

लहसुन कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे एक सुपरफूड माना जाता है। हालांकि, इसे रात में खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें फ्रुक्टेन होता है, जो ब्लोटिंग और गैस पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं, यह एसिड रिफ्लक्स का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में होने लगती है पेट फूलने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

मटर

मटर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन इसमें हाई फाइबर और फ्रुक्टोज भी होता है, जो पेट में गैस और ब्लोटिंग पैदा कर सकता है। इसके अलावा, इसमें शुगर अल्कोहल भी होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बंद सकता है। इसलिए आपको रात में मटर खाने से बचना चाहिए।

Disclaimer