Doctor Verified

शिलाजीत के साथ न खाएं ये 4 चीजें, पहुंच सकता है सेहत को नुकसान

Shilajit in Hindi: आयुर्वेद में शिलाजीत का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ इस खाने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शिलाजीत के साथ न खाएं ये 4 चीजें, पहुंच सकता है सेहत को नुकसान


Shilajit in Hindi: शिलाजीत एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भारत में सदियों से शिलाजीत का उपयोग किया जा रहा है। शिलाजीत को यौन रोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, शिलाजीत का सेवन करने से तनाव और थकान (Shilajit Benefits for Health in Hindi) भी दूर होती है। अगर आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर शिलाजीत का सेवन किया जाए, तो हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है। इसे खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाव होता है। शिलाजीत त्वचा के लिए भी (Shilajit for SKin in Hindi) अच्छा होता है। शिलाजीत का सेवन पानी या दूध के साथ किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग तरह-तरह की चीजों के साथ भी शिलाजीत खाने लगते हैं, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको शिलाजीत का सेवन किसके साथ करना चाहिए, इसके बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इस लेख में हम कपिवा के आर एंड डी प्रमुख डॉ. कृति सोनी से जानेंगे कि शिलाजीत के साथ क्या नहीं खाना चाहिए (Shilajit ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye)?

गर्मी में शिलाजीत कैसे खाएं?- How to Eat Shilajit in Summer in Hindi

आप गर्मी में शिलाजीत को कई तरीकों से खा सकते हैं। 

  • आप शिलाजीत और दूध (Shilajit with Milk) को मिक्स करके खा सकते हैं।
  • शिलाजीत को घी (Shilajit with Ghee) के साथ खाना भी काफी फायदेमंद होता है।
  • शिलाजीत और शहद (Shilajit with Honey) को एक साथ भी खाया जा सकता है।

आप शिलाजीत को दूध, घी या शहद के साथ खा सकते हैं। लेकिन इन चीजों के साथ शिलाजीत का सेवन करने के दौरान आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप इन चीजों के साथ शिलाजीत खा रहे हैं, तो इस चीजों का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखने में भी कारगर है शिलाजीत, जानें सेवन का तरीका

shilajit in ayurveda

शिलाजीत के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid When Consuming Shilajit in Hindi 

1. खट्टे फल

डॉ. कृति सोनी बताती हैं कि शिलाजीत को कभी भी खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। शिलाजीत और खट्टे फलों को एक साथ खाने से अपच की समस्या हो सकती है। शिलाजीत और खट्टे फलों को खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अम्लता बढ़ सकती है और स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। 

2. मांस या मछली

अगर आप शिलाजीत और दूध का सेवन एक साथ कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको मांस या मछली का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप दूध और शिलाजीत के साथ मांस खाएंगे, तो इससे अपच और त्वचा रोग हो सकते हैं। 

3. गर्म पानी

अगर आप शिलाजीत को शहद के साथ खा रहे हैं, तो इसे गर्म पानी में मिलाने से बचें। शहद और गर्म पानी के मिश्रण से शरीर में टॉक्सिंस का निर्माण हो सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- शिलाजीत है वजन घटाने में भी कारगर, जानें इस्तेमाल का तरीका

4. मूली

अगर आप शिलाजीत को दूध के साथ ले रहे हैं, तो इस दौरान मूली का सेवन करने से बचें। मूली, शिलाजीत और दूध को एक साथ खाने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इससे परहेज करना बहुत जरूरी है।

अगर आप भी शिलाजीत का सेवन कर रहे हैं, तो इन चीजों का शिलाजीत के साथ खाने से बचें। अन्यथा, आपको पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दरअसल, शिलाजीत के साथ मूली, मांस या खट्टे फल खाने से शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से प्रॉब्लम्स शुरू हो सकती हैं।

Read Next

लो बीपी की समस्या में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version