Doctor Verified

लो बीपी की समस्या में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका

Ayurvedic Herbs For Low BP: लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स कारगर साबित हो सकती हैं। जानें इनके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
लो बीपी की समस्या में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका


Ayurvedic Herbs For Low BP In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए ब्लड प्रेशर का सामान्य होना जरूरी है। बीपी ज्यादा या कम होने से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, बल्कि लो ब्लड प्रेशर भी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। हमारे शरीर का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। लेकिन अगर ब्लड प्रेशर 90/60 पहुंच जाता है, तो उसे लो बीपी माना जाता है। ब्लड प्रेशर अचानक कम होने के कारण चक्कर, बेहोशी, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, मतली आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकतर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो लो बीपी के इलाज में कारगर हैं। आज इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रितु चड्ढा से ऐसी 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में जानेंगे, जो लो बीपी की समस्या से राहत दिला सकती हैं -

लो ब्लड प्रेशर के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स - Ayurvedic Herbs For Low Blood Pressure In Hindi

अश्वगंधा

लो बीपी की समस्या में अश्वगंधा का प्रयोग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। यह कमजोरी, थकान और चक्कर आना जैसी समस्याओं से निपटने में भी सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से तनाव का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें।

अर्जुन 

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। यह लो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी उपयोगी हो सकती है। सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल के पाउडर का गर्म पानी के साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Ayurvedic-Herbs-For-Low-BP

गोटू कोला

आयुर्वेद में गोटू कोला या मण्डूकपर्णी का इस्तेमाल एक शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें ब्रेन पावर को बूस्ट करने, नर्व फंक्शन को बेहतर बनाने और लिवर हेल्थ को दुरुस्त रखने के गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से तुरंत राहत दिला सकती हैं 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका

आंवला

आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती हैं। अगर लो बीपी के कारण चक्कर आ रहे हों, तो आंवला के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से जल्दी राहत मिल सकती है।

बला 

बला एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे नर्वस सिस्टम के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसके सेवन से लो बीपी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप बला की जड़ से बने पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमृतधारा दूर करती है सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, जानें घर में बनाने का तरीका

लो बीपी की समस्या से राहत पाने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ली जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका इस्तेमाल करें।

Read Next

गर्मियों में पानी में डालकर पिएं ये 5 हर्ब्स, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और ठंडा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version