Shilajit Aur Shahad Ke Fayde: शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। पुरुषों को मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए भी शिलाजीत और शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। शहद और शिलाजीत में मौजूद गुण कई बीमारियों में भी फायदेमंद माने जाते हैं। शिलाजीत में एक खास तरह की न्यूरोप्रोटेक्टिव क्वालिटी होती है, जिसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं शहद में कार्ब्स, फ्रक्टोज, विटामिन बी, विटामिन सी और अमीनो एसिड की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, जो कई बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद होती है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर को इन्फेक्शन आदि से बचाने में बहुत उपयोगी होते हैं। शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे इस तरह से हैं।
शिलाजीत और शहद के फायदे- Shilajit With Honey Benefits
शहद और शिलाजीत के मिश्रण को सेहत के लिए किसी औषधि से कम नही माना जाता है। शिलाजीत में खनिज, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कमजोरी की समस्या में बहुत फायदा देते हैं। शहद और शिलाजीत को एक साथ औषधि के रूप में भी खाया जाता है। शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: शिलाजीत और केसर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
1. शरीर की कमजोरी दूर करे
शिलाजीत और शहद का सेवन करने से आपको शारीरिक कमजोरी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इन दोनों में मौजूद खनिज, विटामिन और मिनरल्स शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। शिलाजीत और शहद एक साथ खाने से महिला और पुरुष दोनों को ही फायदा मिलता है।
2. सर्दी-खांसी, इन्फेक्शन में फायदेमंद
शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन करने से सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। शिलाजीत और शहद एक साथ खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शिलाजीत और शहद का सेवन करने से मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में मदद मिलती है। शिलाजीत में न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो मानसिक समस्याओं में बहुत उपयोगी होते हैं। शिलाजीत के साथ शहद का सेवन करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य और मूड बेहतर होता है।
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शिलाजीत और शहद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद और शिलाजीत में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन की पर्याप्त मात्रा इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
5. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत को लेकर चूहों पर किये गए एक शोध में भी यह कहा गया है कि शिलाजीत में मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं। शिलाजीत के साथ शहद खाने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा और शिलाजीत साथ में लेने से मिलते हैं कई फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका और कुछ नुकसान
शिलाजीत और शहद को एक साथ खाने से ऊपर बताये गए फायदों के अलावा कई अन्य फायदे मिलते हैं। रोजाना इसका सेवन करना पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)