Doctor Verified

मुलेठी, अश्वगंधा और शहद एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Benefits of Mulethi Ashwagandha Honey: अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन शरीर के लिए रामबाण है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी, अश्वगंधा और शहद एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका


Benefits of Mulethi Ashwagandha Honey: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए पुराने समय से ही लोग आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर रहे हैं। आयुर्वेदिक औषधियों में मौजूद गुणों की मदद से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम रहता है। अश्वगंधा, मुलेठी और शहद इन तीनों चीजों का इस्तेमाल आयुर्वेद में पुराने समय से ही किया जा रहा हैं। इन तीनों औषधियों में मौजूद गुण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अश्वगंधा, मुलेठी और शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों समेत तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोगी रखने में मदद करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अश्वगंधा, मुलेठी और शहद को एक साथ खाने के फायदे और सही तरीका।

अश्वगंधा, मुलेठी और शहद खाने के फायदे- Ashwagandha Mulethi And Honey Health Benefits in Hindi

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर दिमाग तेज रखने में अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, "अश्वगंधा में तनाव दूर करने, न्यूरोप्रोटेक्टिव और मेमोरी बूस्ट करने वाले गुण होते हैं। वहीं मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और इन्फेक्शन को रोकने वाले गुण पाए जाते हैं।" इन चीजों का एक साथ सेवन शरीर के लिए रामबाण होता है।

Benefits of Mulethi Ashwagandha Honey

इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा, मुलेठी और अर्जुन की छाल का करें इस्तेमाल, शरीर की ये 5 समस्याएं होंगी दूर

अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने से आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन करने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट समेत अन्य गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

2. नींद से जुड़ी परेशानियों में रामबाण

नींद से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मानसिक तनाव को कम करने और सांस से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में फायदा मिलता है। अच्छी नींद के लिए सोने से आधा घंटा पहले दूध के साथ इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

3. शरीर की सूजन कम करे

अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन करने से शरीर की सूजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करने और बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा और मुलेठी साथ में खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें 5 फायदे

4. आंखों के लिए फायदेमंद 

आंखों से जुड़ी परेशानियों के खतरे को कम करने के लिए अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने और धुंधलापन दूर करने में मदद मिलती है।

5. पेट के लिए फायदेमंद

पेट से जुड़ी परेशानियों में भी अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से शहद में अश्वगंधा चूर्ण और मुलेठी चूर्ण मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज, अपच, ब्लोटिंग आदि में बहुत फायदा मिलता है।

कैसे करें अश्वगंधा, मुलेठी और शहद का सेवन?- How To Eat Ashwagandha Mulethi And Honey Together?

अश्वगंधा, शहद और मुलेठी का सेवन एक साथ आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए 10 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण और 10 ग्राम मुलेठी चूर्ण को एक चम्मच शहद में मिलाकर दूध या गर्म पानी के साथ सेवन करें। रोजाना सोने से पहले या सुबह के समय इसका सेवन करना चाहिए। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे होगा मौसमी बीमारियों से बचाव

Disclaimer