अश्वगंधा और मुलेठी साथ में खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें 5 फायदे

How to use  Ashwagandha mulethi : अश्वगंधा और मुलेठी का एक साथ सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। आइए जानते हैं अन्य फायदे-  
  • SHARE
  • FOLLOW
अश्वगंधा और मुलेठी साथ में खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें 5 फायदे


Ashwagandha mulethi : अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अश्वगंधा जहां आपकी शारीरिक कमजोरी को दूर करने में प्रभावी माना जाता है। वहीं, मुलेठी से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद में इन दोनों ही जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा और मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्मेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इससे आप मोटापा कम करने की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा इसका मिश्रण आंखों को स्वस्थ रखने में भी प्रभावी होता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा और मुलेठी आयुर्वेद की अहम जड़ी-बूटियों में से एक है। इन दोनों का मिश्रण मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह थायराइड संबंधी परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा और मुलेठी से शरीर को होने वाले फायदे क्या हैं? 

अश्वगंधा मुलेठी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका - Ashwagandha mulethi Benefits and Uses in Hindi

अश्वगंधा मुलेठी का एक साथ सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी पावर को भी बूस्ट कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका -

इसे भी पढ़ें - मुलेठी चाय पीने से इन 6 परेशानियों से मिलेगी राहत, जानें इसकी रेसिपी

1. आंखों की बढ़ाए रोशनी

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अश्वगंधा और मुलेठी के इस्तेमाल से आप आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है। इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा, 2 ग्राम आंवला  और 1 ग्राम मुलेठी लें। अब इन सभी को अच्छी तरह से पीस लें। सुबह शाम इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें। इससे आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है। 

2. शारीरिक कमजोरी करे दूर

अश्वगंधा और मुलेठी का एक साथ सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 10-10 ग्राम अश्‍वगंधा चूर्ण, तिल, मुलेठी और घी लें। इन सभी को अच्छे से पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। अब इसे गर्म दूध के साथ रात में सोने से पहले खाएं। इसेस शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है। 

3. फर्टिलिटी में सुधार

अश्वगंधा और मुलेठी का एक साथ सेवन करने से फर्टिलिटी में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए अश्वगंधा और मुलेठी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। अब इसे गुनगुने दूध में के साथ लें। इससे फर्टिलिटी में सुधार आएगा। 

4. पाचन में सुधार

अश्वगंधा और मुलेठी पाचन में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए गर्म पानी के साथ नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसके चूर्ण का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

5. इम्यूनिटी करे बूस्ट

अश्वगंधा और मुलेठी इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए मुलेठी और अश्वगंधा के चूर्ण को नियमित रूप से खाएं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी, जो कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रख सकता है। 

अश्वगंधा मुलेठी शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन करें। 

Read Next

घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version