Doctor Verified

अश्वगंधा और विदारीकंद का एक साथ करें सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

आप तनाव और चिंता मुक्त रहने के लिए भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अश्वगंधा और विदारीकंद का एक साथ करें सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Ashwagandha and Vidarikand Benefits: आयुर्वेद में सभी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज जड़ी-बूटियों के माध्यम से किया जाता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो बीमारियों को जड़ से खत्म करने में असरदार होती हैं। कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन सिर्फ आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर किया जाता है, तो वहीं कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी होती हैं, जिनका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के भी किया जा सकता है। इनमें अश्वगंधा और विदारीकंद भी शामिल हैं। आप तनाव और चिंता मुक्त रहने के लिए भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अश्वगंधा और विदारीकंद खाने के फायदे-

सेहत के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद के फायदे- Benefits of Ashwagandha and Vidarikand for Health in Hindi

1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

बढ़ती उम्र में अधिकतर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं। अगर आपको भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा और विदारीकंद, जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है। आप इन दोनों का एक साथ सेवन करके जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। 

2. शरीर को ऊर्जा प्रदान करे

अगर आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। अगर आप कुछ दिनों तक नियमित रूप से अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है। 

इसे भी पढ़ें- Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा के फायदे, सेवन का तरीका और सावधानियां

3. नींद में सुधार करे

अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आपको नींद से संबंधी समस्या है, तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप इनका सेवन रात के समय कर सकते हैं।

4. पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा और विदारीकंद पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बेहतर रहती है। यह पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। अगर आपको शुक्राणुओं या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए: इन 7 समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा, जानें सेवन का तरीका

5. कब्ज से राहत दिलाए

खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। विदारीकंद पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Read Next

सेमल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version