शिलाजीत और केसर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Shilajit And Saffron Benefits: शिलाजीत और केसर का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
शिलाजीत और केसर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


Shilajit And Saffron Benefits in Hindi: शिलाजीत और केसर दोनों ही बहुत शक्तिशाली और फायदेमंद औषधियां मानी जाती हैं। इनका सेवन पुरुष और महिला दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शिलाजीत पहाड़ों में पाया जाने वाले एक खनिज है जो भारत के हिमालय की पहाड़ियों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। वहीं केसर एक औषधि है, जिसकी खेती की जाती है। भारत में सबसे ज्यादा केसर कश्मीर में होता है। इन दोनों औषधियों का सेवन करने से पुरुषों की कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। शिलाजीत और केसर दोनों की तासीर गर्म मानी जाती है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन बहुत से लोग करते हैं। शारीरिक शक्ति बढ़ाने और मर्दाना कमजोरी को दूर करने के लिए शिलाजीत और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

शिलाजीत और केसर के फायदे- Shilajit And Saffron Benefits in Hindi

पहाड़ियों में मिलने वाली शिलाजीत में एक विशेष तरह की न्यूरोप्रोटेक्टिव क्वालिटी होती है, जो कई गंभीर मानसिक समस्याओं और बीमारियों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन पुरुषों की कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं केसर में मौजूद गुण शारीरिक शक्ति बढ़ाने के साथ ही स्किन और दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। शिलाजीत और केसर दोनों का एकसाथ सेवन करने से शरीर को मिलने वाले फायदे इस तरह से हैं-

shilajit and saffron health benefits

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों को मजबूत और कमजोरी दूर करती है शिलाजीत औषधि, जानें इसके अन्‍य जरूरी फायदे

1. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए शिलाजीत और केसर दोनों ही बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है और मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है।

2. पुरुष और महिला दोनों के लिए शिलाजीत और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शारीरिक क्षमता और प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

3. महिलाओं के पीरियड्स में शिलाजीत और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अनियमित पीरियड्स की समस्या में इन दोनों औषधियों का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।

4. माइग्रेन या क्रोनिक सिरदर्द की समस्या में भी शिलाजीत और केसर का सेवन फायदेमंद होता है। शिलाजीत, चंदन और केसर का पेस्ट लगाने से पुराना सिरदर्द दूर हो जाता है।

5. नींद से जुड़ी परेशानियों में शिलाजीत और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और पर्याप्त नींद आती है।

शिलाजीत और केसर में मौजूद तत्व- Shilajit and Saffron Nutrition Facts in Hindi

शिलाजीत में शरीर के लिए फायदेमंद 86 प्रकार के खनिज तत्व और गुण पाए जाते हैं। इसमें शिलाजीत में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं। वहीं केसर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन, मैगनीज, आयरन, विटामिन ए, सी आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा केसर और शिलाजीत में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। शिलाजीत और केसर दोनों को ही पुराने समय से आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चरक संहिता समेत कई आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसके इस्तेमाल के बारे में बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए केसर के फायदे : केसर के सेवन से पुरुषों को इन 6 परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा

केसर और शिलाजीत का सेवन करने से शरीर को कई अन्य फायदे मिलते हैं। चूंकि इन दोनों औषधियों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादातर चिकित्सक शिलाजीत का सेवन सर्दियों में करने की सलाह देते हैं। शिलाजीत और केसर को गुनगुने दूध में डालकर पी सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। शिलाजीत और केसर के ओवरडोज से गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पेट की इन 5 समस्याओं को दूर करना सकता है अंजीर, जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version