पुरुषों के लिए केसर के फायदे : केसर के सेवन से पुरुषों को इन 6 परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा

पुरुषों के लिए केसर कई तरह के लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए केसर के फायदे : केसर के सेवन से पुरुषों को इन 6 परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा


स्किन की खूबसूरती से लेकर शरीर की कई तरह की परेशानी को दूर करने में केसर लाभकारी माना जाता है। केसर की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई एक्सपर्ट सर्दियों में केसर का सेवन करने की सलाह देते हैं। केसर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, थायमिन, फोलेट, विटामिन B6, कॉपर इत्यादि प्रमुख हैं। इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए केसर काफी लाभकारी माना जाता है। केसर के सेवन से आपके शरीर को फिट रखा जा सकता है। यह पुरुषों की कई तरह की परेशानी को दूर करने  में लाभकारी है। आज हम इस लेख में पुरुषों के लिए केसर के फायदे के बारे में विस्तार से जानेंगे।

पुरुषों के लिए केसर के फायदे (Saffron Health Benefits for Men in Hindi)

1. शारीरिक कमजोरी करे दूर

केसर का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसमें शक्तिवर्धक गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में असरदार होता है। इसके अलावा अगर आपको बार-बार चक्कर आने की परेशानी है, तो दूध में केसर को मिलाकर खा सकते हैँ। इससे काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - शहद और केसर के फायदे: शहद के साथ केसर मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे

2. शीघ्रपतन की समस्या

शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने में केसर लाभकारी होता है। कई पुरुषों में मानसिक तनाव की वजह से टेस्टोरोन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। जिसकी वजह से पुरुषों को शीघ्रपतन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में केसर का सेवन करने से मानसिक तनाव को कम करके शीघ्रपतन की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

3. स्वप्नदोष से बचाव

केसर के सेवन से पुरुषों में स्वप्नदोष की समस्या को दूर किया जा सकता है। स्वप्नदोष पुरुषों में होने वाली एक ऐसी परेशानी है, जिसमें पुरुषों को नींद में अचानक से स्पर्म निकलने लगता है। तो आगे जाकर पुरुषों के लिए गंभीर हो सकता है। इस स्थिति से बचाव के लिए पुरुषों को केसर का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए काफी लाभकारी होता है।  

4. यौन शक्ति बढ़ाए

केसर के इस्तेमाल से पुरुषों में यौन शक्ति और यौन इच्छा को बढ़ाया जा सकता है। तनाव और डिप्रेशन की वजह से पुरुषों के यौन इच्छा में कमी आती है, जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ खराब होने लगती है। इस स्थिति से बचाव के लिए आप केसर का सेवन कर सकते हैं। केसर के सेवन से डिप्रेशन और तनाव जैसी परेशानी कन होती है। साथ ही यह स्पर्म क्वालिटी और काउंट को बढ़ाने में असरदार होता है। 

5. कैंसर से बचाव

केसर के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, इसमें क्रोसिन नामक कैरोटीन पाया जाता है। जो पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में लाभकारी है। साथ ही केसर कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने के रोकने में लाभकारी माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - स्किन की कई समस्याएं दूर करता है केसर, इन 7 तरीकों से करें इस्तेमाल और पाएं खूबसूरत त्वचा

6. श्वास संबंधी समस्याएं

केसर के सेवन से सांस से जुड़ी परेशानी जैसे- अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों में सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपको किसी कारण से सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो आप दूध के साथ केसर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।  

पुरुषों  के लिए केसर काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ केसर पर निर्भर रहना सही नहीं है। अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह लें। ताकि समय रहते आपका उचित इलाज हो सके।

 

Read Next

प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े 5 मिथक जिन्हें लोग मानते हैं सही, डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer