
आज की इस भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के चलते ज्यादातर लोगों पर बुरा असर पड़ता है और उन्हें कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं इसे देखते हुए आपको हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत जान लेना चाहिए। पुरुषों के शरीर में कई समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उबले अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडे को अलग-अलग तरीके से खाया जाता है, उबले अंडे का सेवन करने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। आइए जानते हैं उबले अंडे को खाने के फायदे।
image source: amazonaws
1. लिबिडो बढ़ाने के लिए खाएं उबला अंडा (Boiled egg helps to increase libido)
लिबिडो एक तरह का हार्मोन है जिसकी मदद से इंसान में कामेच्छा की इच्छा पूरी की जाती है। इस हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए आपको उबले अंडे का सेवन करना चाहिए। कई लोग लिबिडो की मात्रा को बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं पर आपको रोजाना एक से दो उबले हुए अंडों का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में कमर दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें किन संकेतों के बाद डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी
2. शारीरिक कमजोरी दूर करता है उबला अंडा (Boiled egg helps to boosts energy in men)
पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए उबले हुए अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। उबले अंडे का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर में एनर्जी घटने का कारण आयरन की कमी हो सकती है, अंडे के पीले भाग में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे खाने से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।
3. उबले अंडे को खाने से बढ़ता है स्टेमिना (Boiled egg helps to increase stamina in men)
image source: healthifyme
उबले अंडे का सेवन करने से स्टेमिना बढ़ता है जिसका अच्छा असर रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है क्योंकि अंडे में विटामिन बी5 और बी6 पाया जाता है। अंडों में प्रोटीन पाया जाता है जिससे पुरुषों में स्टेमिना बढ़ता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व शारीरिक कमजोरी को दूर करते हैं। पुरुष स्टेमिना बढ़ाने के लिए कई दवाओं का सेवन करते हैं पर इसे खाने से शरीर में किसी तरह के साइडइफेक्ट्स नहीं होते।
4. इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है (Boiled egg helps to increase fertility in men)
उबले हुए अंडे का सेवन करने से इंफर्टिलिटी की समस्या (infertility in hindi) दूर होती है। उबले अंडे में प्रोटीन होता है जिससे शरीर मजबूत होता है और इंफर्टिलिटी से भी बचाव होता है। फर्टिलिटी को मजबूत करने के लिए आपको हर दिन एक उबला अंडा जरूर खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है? जानें इसके कारण और इलाज के तरीके
5. वजन घटाने में मदद करता है उबला अंडा (Boiled egg helps to reduce weight)
वजन घटाने के लिए उबले अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अंडे का पीला भाग निकालकर खाना फायदेमंद माना जाता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो शरीर को इम्यूनिटी भी मिलेगी। उबले अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। उबले अंडे का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है।
आप एक दिन में दो से तीन अंडों का सेवन कर सकते हैं पर एक अंडा भी काफी होता है। अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही डाइट तय करें।
main image source: pennmedicine.org, www.doctorkiltz.com