मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है? जानें इसके कारण और इलाज के तरीके

पुरुषों में गंजेपन की परेशानी को मेल पैटर्न बाल्डनेस कहते हैं। यह एक अनुवांशिक कारण है। आइए विस्तार से जानते हैं इस समस्या के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है? जानें इसके कारण और इलाज के तरीके

गंजापन या फिर झड़ने बालों की समस्या से इन दिनों काफी लोग परेशान हैं। यह परेशानी न सिर्फ 50 साल के लोगों में देखी जा रही है, बल्कि कई युवा गर्म खासतौर पर पुरुष गंजेपन का शिकार ( Male Pattern Baldness ) काफी तेजी से हो रहे हैं। पुरुषों में गंजेपन की समस्या न सिर्फ उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि इससे उनके निजी जीवन पर भी असर पड़ रहा है। गंजेपन (Pattern baldness in men) का शिकार हुए पुरुषों का कॉन्फिडेंट लेवल भी काफी कम होता है, जिसकी वजह से उन्हें ऑफिस से लेकर अपने शादी और डेटिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुषों में गंजेपन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। लेकिन इसके कुछ जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं। इन्हीं जेनेटिक कारणों में से एक है मेल पैटर्न बाल्डनेस। शायद हम में से कई लोग इस जेनेटिक समस्या से अनजान हैं। लेकिन यह एक ऐसी अनुवांशिक समस्या है, जो किसी भी उम्र के पुरुषों में देखी जा सकती है। आज हम इस लेख में आपको पैटर्न  बॉल्डनेस इन मेन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है ? ( What is Male Pattern Baldness )

पुरुषों में गंजेपन की समस्या को मेल पैटर्न बाल्डनेस कहा जाता है। यह एक अनुवांशिक समस्या है। इसे मेडिकल भाषा में एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (Androgenic Alopecia) कहा जाता है। पुरुषों में बाल झड़ने के कारणों में से यह सबसे अहम कारण माना जाता है। मेल पैटर्न बाल्डने से ग्रसित पुरुषों के बाल बीच से झड़ने लiते हैं। उस हिस्से पर बाल उगना बिल्कुल बंद हो जाता है। इस समस्या से ग्रसित पुरुषों के सिर का ऊपरी हिस्सा कटोरी की तरह दिखता है। 

इसे भी पढ़ें - अचानक क्यों झड़ने लगते हैं पुरुषों के बाल? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

मेल पैटर्न बाल्डनेस के कारण (Male Pattern Baldness causes) 

मेल पैटर्न बाल्डनेस एक अनुवांशिक समस्या है। हालांकि, कुछ स्थितियों में आयु और हार्मोनल बदलाव की वजह से भी यह परेशानी हो सकती है। पुरुषों की इस समस्या को एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया के रूप में भी जाना जाता है। किसी भी पुरुष को मेल पैटर्न बाल्डनेस तब होता है, जब पुरुषों के शरीर का हार्मोनल स्तर बदलने लगता है। यह समस्या खासतौर पर आनुवंशिक कारक से होती है। 

हर एक व्यक्ति का अपना एक अलग हेयर ग्रोथ साइिकल होता है, लेकिन मेल पैटर्न बाल्डनेस से ग्रसित पुरुषों में हेयर ग्रोथ साइकिल कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से बालों की जड़ें यानि फॉलिकल्स कमजोर होने लगती हैँ। जिसकी वजह से बाल छोटे-छोटे और महीन उगने लगते हैं। धीरे-धीरे यह ग्रोथ भी रूक जाती है। अगर आपके परिवार में पहले से कोई व्यक्ति गंजेपन का शिकार है, तो हो सकता है यह परेशानी आपको भी हो जाए। यह विरासत में मिली एक बीमारी है। हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में भी यह परेशानी हो सकती है। जैसे-

  • कैंसर की बीमारी
  • एबालोकिल स्टेरॉयड्स का सेवन करना
  • गलत दवाओं का सेवन
  • थायराइड की परेशानी

मेल पैटर्न बाल्डनेस का इलाज (Male Pattern Baldness Treatment) 

पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ बालों का झड़ना स्वभाविक है। ऐसे में कई पुरुषों को लगता है कि इसके लिए इलाज की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, बालों का झड़ना हमारी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकता है। ऐसे में इसका इलाज कराना जरूरी है। मेल पैटर्न बाल्डनेस के कुछ इलाज उपलब्ध हैं, जो झड़ते बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। जैसे-

इसे भी पढ़ें - Smoking And Hair Loss: क्या धूम्रपान भी बन सकता है बाल झड़ने का कारण? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

  • कुछ दवाइयों के जरिए - झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। इस तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर आपको कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं।
  • हेयर ट्रांसप्लांट - मेल पैटर्न बाल्डनेस को दूर करने के लिए डॉक्टर आपको हेयर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दे सकते हैं। 
  • काउंसलिंग - मेल पैटर्न बाल्डनेस के कारण चिंता, कॉन्फिडेंट लेवल कम होना, डिप्रेशन या अन्य भावनात्मक समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में आपको परामर्श यानी काउंसलिंग की आवश्यकता हो सकती है। 

पुरुषों में गंजेपन की समस्या को मेल पैटर्न  बाल्डनेस की समस्या कहते हैं। यह समस्या विशेष रूप से अनुवांशिक कारणों से होती है। हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में भी यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से इलाज की आवश्यकता हो सकती है। 

 

Read Next

पुरुषों में प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें सही इलाज

Disclaimer