Doctor Verified

अचानक क्यों झड़ने लगते हैं पुरुषों के बाल? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

hair loss in men: पुरुषों में बालों के झड़ने की समस्या आजकल आम हो गई है। लेकिन कुछ पुरुषों में अचानक ही हेयर लॉस होने लगता है। इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक क्यों झड़ने लगते हैं पुरुषों के बाल? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

hair loss in men: महिलाएं ही नहीं आजकल पुरुष भी अपने झड़ते बालों की समस्या से काफी परेशान हैं। बालों के झड़ने का अनुभव हर किसी को होता है। रोजाना 50-100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर इससे अधिक बाल झड़ते हैं तो यह हेयर लॉस (hair loss in male) का कारण बन सकता है। हेयर लॉस वह स्थिति होती है, जिसमें बाल झड़ने के बाद दोबारा नहीं उगते हैं। पुरुषों में यह समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। कुछ पुरुषों में तो अचानक ही बाल झड़ते हुए देखा जा रहा है। आखिर ऐसा क्यों होता है, पुरुषों के बाल अचानक क्यों झड़ते हैं? इस बारे में डॉक्टर मोनिका कपूर से जानें-

बाल अचानक झड़ने के लक्षण (Hair loss in men symptoms)

  • सिर के ऊपर गंजापन
  • वृत्ताकार या धब्बेदार गंजे धब्बे 
  • बालों का अचानक झड़ना 
  • पूरे शरीर के बालों का झड़ना 
  • स्केलिंग के पैच, जो खोपड़ी पर फैलते हैं

पुरुषों के अचानक बाल झड़ने के कारण (Hair loss in men causes)

1. तनाव

जब आप किसी तनावपूर्ण स्थिति से गुजरते हैं, तो इस स्थिति में आपको बाल के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तनाव में रहने के 3-6 महीने बाद बाल तेजी से झड़ सकते हैं। तनावपूर्ण जीवन आपके हेयर लॉस का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना जरूरी है।

hair loss in men

2. प्रतिरक्षा प्रणाली का बालों पर हमला करना

कई बाल प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से बालों के रोम पर हमला कर देती है, इससे आपके बाल अचानक से झड़ने लगते हैं। जी हां, प्रतिरक्षा प्रणाली की वजह से भी पुरुषों के बाल अचानक से झड़ सकते हैं। इस स्थिति में बालों का झड़ना अक्सर गोल गंजे पैच के रूप में दिखाई देता है। लेकिन इलाज के जरिए बालों को दोबारा उगाया जा सकता है।

3. मेडिकल कंडीशन

कुछ मेडिकल कंडीशन भी बालों के अचानक झड़ने का कारण बन सकते हैं। आंत के रोग और थायराइड होने पर बाल तेजी से झड़ते हैं। थायराइड के मरीजों में बाल झड़ने की समस्या (hair loss in thyroid) अक्सर ही देखने को मिलती है। थायराइड की वजह से बाल झड़ना, पुरुषों के साथ ही महिलाओं में भी देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें - आम होती जा रही है बाल झड़ने की समस्या, जानें कितने प्रकार के होते हैं हेयर लॉस और इन्हें कैसे पहचानें

4. दवाइंयों का सेवन

बीमार होने पर अक्सर हम दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ दवाइयां अचानक से बाल झड़ने का कारण भी बन सकते हैं। ब्लड थिनर और कीमोथेरेपी दवाएं बालों के अचानक झड़ने का कारण हो सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन भी बालों के अचानक झड़ने का कारण बन सकता है।

5. पोषक तत्वों की कमी

जिस तरह से हमारे शरीर और त्वचा को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उसी तरह बालों को मजबूत बनाने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। जब हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो इसका असर हमारी सेहत और त्वचा के साथ ही बालों पर भी देखने को मिलता है। इस स्थिति में बाल तेजी और अचानक से झड़ने लगते हैं। शरीर में आयरन और विटामिन ए की कमी बालों के अचानक झड़ने का कारण बनते हैं।

hair loss in hindi

बालों को झड़ने से कैसे बचाएं (how to prevent hair loss for guys)

  • बालों की सही तरीके से देखभाल करें। बालों को ब्रश या कंघी करते समय टगिंग से बचें। खासकर जब आपके बाल गीले हों।
  • चौड़े दांतों वाली कंघी बालों को खींचने से रोकने में मदद कर सकती है। 
  • गर्म रोलर्स, कर्लिंग आयरन, गर्म तेल से बचें। 
  • रबर बैंड, बैरेट और ब्रैड का उपयोग करने वाली शैलियों से बालों पर तनाव पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनसे भी बचें। 
  • तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। इसके लिए योग का अभ्यास करें और खुश रहें।
  • कोई भी दवाई या सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
  • अपने बालों को सूरज की रोशनी और पराबैंगनी प्रकाश के अन्य स्रोतों से सुरक्षित रखें। 
  • एल्कोहल, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बंद करें। क्योंकि पुरुषों में धूम्रपान भी गंजेपन का कारण बन सकता है। 

अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसका सही उपचार बालों के झड़ने के कारण पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें - कम उम्र के लड़कों में बाल झड़ने से रोकने के लिए काम आएंगे ये 8 टिप्स, बाल बनेंगे मजबूत 

Read Next

पुरुषों के लिए दालचीनी के फायदे: दालचीनी के सेवन से पुरुषों को इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा

Disclaimer