Expert

चिलगोजे खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें खाने सही तरीका

पुरुषों की थकान व कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में चिलगोजे का सेवन किया जा सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे   
  • SHARE
  • FOLLOW
चिलगोजे खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें खाने सही तरीका


Benefits Of Pine Nuts For Men In Hindi: डाइट में पोषक तत्व न लेने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पोषक तत्वो की कमी होने पर किसी भी काम को करते समय थकान व कमजोरी महसूस होती है। लेकिन, डॉक्टर्स और डायटीशियन्स की मानें तो डाइट में बदलाव कर शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। बादाम, काजू, किशमिश व चिलगोजा आदि आपको कई तरह के रोगों से बचाने के साथ ही थकान व कमजोरी को दूर करने में सहायक होते हैं। इस वजह से एक्सपर्ट पुरुषों को चिलगोजा खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि पुरुषों के लिए चिलगोजा किस तरह से फायदेमंद होते हैं।

पुरुषों के लिए चिलगोजा के फायदे - Benefits Of Pine Nuts For Men In Hindi  

टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करें 

चिलगोजा में जिंक पाया जाता है, जो पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने में सहायक होता है। टेस्टोस्टेरोन, पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। पुरुषों की यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए चिलगोजा को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

pine nuts benefits for mens

पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत

चिलगोजे में आवश्ययक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें विशेष रूप से मैंग्नीज, जिंक, मैग्नीशियम होते हैं। ये मिनरल्स प्रतिरक्षा प्रणाली, हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के विकास सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिन पुरुषों को कमजोरी और थकान महसूस होती है वह अपनी डाइट में चिलगोजे को शामिल कर सकते हैं। 

वजन को करें कंट्रोल

सेहतमंद रहने के लिए वजन को कंट्रोल करना बेहद आवश्यक होता है। छोटे आकार के बावजूद चिलगोजे में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, यह फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होता है। फाइबर से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप बार-बार खाने की आदत से बच जाते हैं। इससे कैलोरी का सेवन कम होता है और पुरुषों का वजन कंट्रोल में रहता है। 

हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक 

पुरुषों अधिकतर उम्र बढ़ने के साथ ही मोटे होने लगते हैं। शारीरिक गतिविधियों में कमी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है। लेकिन, वजन को कंट्रोल करने से आपको हार्ट संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होता है। जानकारों के अनुसार चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। चिलगोजा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट संबंधी रोग के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। 

ऊर्जा को बढ़ाएं 

पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते चिलगोजा पुरुषों की ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करता है। चिलगोजे में पाए जाने वाला मैग्नीशियम पुरुषों की एनर्जी को बढ़ाने का कार्य करता है। साथ ही यह मांसपेशियों के कार्य को बेहतर करता है। इसके नियमित सेवन से आपको पुरुषों को थकान नहीं होती है। 

चिलोगोजे का सेवन कैसे करें? - How To Eat Pine Nuts In Hindi 

इसका सेवन करने के लिए आप 5 से 7 चिलगोजे को ले लें। इन्हें रात में पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इनको दूध के साथ लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा। इसके अलावा, आप सुबह खाली पेट भी चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। एक दिन में 5 से 6 चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। इसे ज्यादा खाने से पेट संंबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए? जानें खाने का सही तरीका

पुरुषों सुबह के समय जिम, योग व एक्सरसाइज के बाद चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। इससे पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही, उन्हें थकान व कमजोरी से भी मुक्ति मिलती है। यदि, पहले से ही किसी तरह की समस्या हो तो ऐसे में चिलगोजे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

Read Next

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है बथुआ, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer