Expert

चिंता और तनाव को दूर करने के लिए करें शशांकासन, जानें इसे करने का तरीका

तनाव व स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप शशांकासन कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और करने का सही तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
चिंता और तनाव को दूर करने के लिए करें शशांकासन, जानें इसे करने का तरीका


Benefits Of Shashankasana: आज के दौर में तनाव और स्ट्रेस की वजह से लाखों लोग परेशान है। दरअसल, काम का बोझ, परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन और अन्य कारणों से अधिकतर लोगों को स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। मानसिक स्थिति और सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप योग कर सकते हैं। वर्षों से भारत में योग के द्वारा कई रोगों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। इस लेख में आपको शशांकासन के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। अंग्रेजी में इसे रेबिट पोज कहा जाता है। योग एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा के अनुसा शशांकासन तनाव व स्ट्रेस को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही, इससे नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है। आगे शशांकासन के फायदों (Benefits Of Shashankasna) के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

शशांकासन के फायदे - Benefits Of Shashankasana In Hindi 

तनाव से राहत

आज के समय अधिकतर लोगों को किसी न किसी चीज को लेकर तनाव रहने लगा है। इस समस्या से बचने के लिए आप शशांकासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे मन शांत होता है और स्ट्रेस कम होने लगता है। इस आसन में रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे धीरे-धीरे तनाव और स्ट्रेस कम होने लगता है। 

shashankasna benefits

पाचन क्रिया को सुधारें 

शशांकासन में पेट पर दबाव उत्पन्न होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पेट की मांसपेशियों के दबाव से पोषक तत्वों का अवशोषण तेजी से होता है। साथ ही, पेट की गैस, सूजन और कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

रीढ़ की हड्डी का दर्द दूर होता है 

शशांकासन से रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव होता है, इससे रीढ़ की हड्डी का एलाइनमेंट में सुधार होता है। साथ ही, आपके बैठने के पोश्चर में सुधार होता है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आप पीठ की समस्याओं में आराम मिलता है। 

फेफड़े मजबूत बनाएं

शशांकासन के अभ्यास में जब आप गहरी और लंबी सांस लेते हैं, तो इससे फेफड़े मजबूत बनते हैं। साथ ही, फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इससे सीने की मांसपेशियां की अकड़न दूर होती है और आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती हैं। जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। 

नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाएं 

शशांकासन के नियमित अभ्यास से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है। इससे आपका तनाव तेजी से दूर होता है। साथ ही, चिंता और अनिद्रा की समस्या में भी कमी आने लगती है। इस आसन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

शशांकासन कैसे करें : How To Do Shashankasana In Hindi 

  • इसे करने के लिए आप व्रजासन में बैठ जाएं।
  • इस दौरान आपके पैर मुड़े होने चाहिए, जबकि रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर ही ओर ले जाएं। 
  • इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं। 
  • अब माथे और हाथ की हथेलियों को जमीन पर लगाएं। 
  • इस पोजीशन में करीब 20 से 30 सेकंड रुकें। फिर दोबारा नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 
  • इस आसन को आप 10 से 15 मिनट तक दोहरा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रोज प्राणायाम करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का सही समय और तरीका

शशांकासन से आप तनाव को दूर करने के साथ ही पेट की चर्बी को भी आसानी से कम कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से मोटापा कम होता है। साथ ही, शरीर की मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है। इस आसन को किसी ट्रेनर की देखरेख में करें। 

Read Next

Valentine's Week: वजन कम करने में पार्टनर की करनी है मदद, तो उनके साथ रोज करें ये 4 योगासन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version