रोज प्राणायाम करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का सही समय और तरीका

Pranayama Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज प्राणायाम करना चाहिए। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य हमेशा बेहतर रहेगा।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 22, 2023 08:00 IST
रोज प्राणायाम करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का सही समय और तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Pranayama Benefits in Hindi: प्राणायाम श्वास नियमन का अभ्यास है। यह योग का एक मुख्य घटक है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आपको बता दें कि संस्कृत में प्राण का मतलब जीवन ऊर्जा और यम का अर्थ नियंत्रण होता है। इसमें सांस लेना और छोड़ना होता है। प्राणायाम शारीरिक मुद्रा और ध्यान लगाने के साथ किया जाता है। इसमें अपनी सांसों को नियंत्रित करना होता है। इससे व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप रोजाना प्राणायाम करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। प्राणायाम करने से आपकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है। इससे आपका तनाव कम होता है और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इतना ही नहीं, प्राणायाम का अभ्यास करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। तो आइए, इस लेख में हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से विस्तार से जानते हैं रोज प्राणायाम करने के फायदे (Daily Pranayama Benefits in Hindi)-

रोज प्राणायाम करने के फायदे- Pranayama Benefits in Hindi

1. तनाव कम करे

प्राणायाम करने से ध्यान लगाने में मदद मिलती है। इससे तंत्रिका तंत्र शांत होता है और तनाव का स्तर कम होने लगता है। अगर आप ऑफिस, एग्जाम या किसी दूसरी वजहों से परेशान हैं, तो प्राणायाम करना लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना प्राणायाम करने से मस्तिष्क और तंत्रिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, जिससे तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।

2. नींद में सुधार करे

आजकल तनाव की वजह से नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। अकसर लोगों को स्लीप एपनिया और अनिद्रा से परेशान होना पड़ रहा है। इनकी वजह से नींद की गुणवत्ता खराब होने लगती है। ऐसे में अगर आप रोजाना प्राणायाम करेंगे, तो नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। प्राणायाम करने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। दरअसल, प्राणायाम करने से श्वास और हृदय गति को धीमा करने में मदद मिलती है। इससे आपको रात के समय आसानी से नींद आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- प्राणायाम करने का सही तरीका क्या है? योग एक्सपर्ट से जानें कौन सा प्राणायाम कितनी देर करें और क्या है सही क्रम

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

ब्लड प्रेशर हाई तब होता है, जब हृदय रक्त को पंप करने के लिए ज्यादा दबाव लगाता है। इस स्थिति में हृदय की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। प्राणायाम करने से श्वास पर ध्यान केंद्रित रहता है। इससे तंत्रिका तंत्र शांत होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोजाना प्राणायाम करने से हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

pranayam benefits

4. फेफड़ों के कार्य में सुधार करे

प्राणायाम में सांस लेना और छोड़ना शामिल हैं। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। अगर आपको फेफड़ों से जुड़ा कोई रोग है, तो नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास जरूर करें। प्राणायाम करने से सांस को लंबे समय तक रोकने में मदद मिलती है। इससे श्वसन की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। अस्थमा यानी दमा और निमोनिया के मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम का अभ्यास जरूर करना चाहिए। 

5. मानसिक रोगों से बचाए

अगर आप रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करेंगे, तो इससे मानसिक रोगों से बचाव हो सकता है। प्राणायाम करने से शरीर और मन, दोनों को आराम मिलता है। रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करने से माइग्रेन के दर्द, अल्सर और सोरायसिस जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है। 

प्राणायाम करने का सही समय- Right Time of Pranayama

वैसे तो प्राणायाम को सुबह या शाम, किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट प्राणायाम का अभ्यास करना अच्छा माना जाता है। सुबह के समय ध्यान लगाने में आसानी होती है। इससे आपका मन और मस्तिष्क शांत होगा।

इसे भी पढ़ें- सुबह प्राणायाम करना है बहुत फायदेमंद, जानें कितने प्रकार के होते हैं ये और क्या है अभ्यास का सही तरीका

pranayam benefits

प्राणायाम करने का सही तरीका- Right Way for Pranayam in Hindi

प्राणायाम कई तरह के होते हैं। इसमें भस्त्रिका, अनुलोम विलोम और कपालभाति आदि शामिल हैं। इन सभी को करने का तरीका अलग-अलग होता है। आप रोज सुबह खाली पेट इन प्राणायामों का अभ्यास करके स्वस्थ रह सकते हैं।

Disclaimer