Doctor Verified

एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए? जानें खाने का सही तरीका

How Many Pine Nuts Should You Eat A Day: गलत तरीके से चिलगोजा खाने के नुकसान भी हैं, जानें एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए? जानें खाने का सही तरीका


How Many Pine Nuts Should You Eat A Day: चिलगोजा या पाइन नट्स (Pine Nuts) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। चिलगोजा को काजू और बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह एक तरह का ड्राई फ्रूट ही है और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में भी किया जाता है। शरीर में कमजोरी, खून की कमी, हड्डियों में कमजोरी और मोटापा जैसी परेशानियों में चिलगोजा का सेवन बहुत फायदेमंद (Chilgoza Benefits in Hindi) होता है। इसका तेल भी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। नियमित रूप से चिलगोजा खाने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। लेकिन चिलगोजा का गलत तरीके से सेवन करने से आपको कई परेशानियां भी हो सकती हैं। आइये इस लेख में जानते हैं एक दिन में कितना चिलगोजा खा सकते हैं?

एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए?- How Many Pine Nuts Should You Eat A Day in Hindi

चिलगोजा के फल से जो बीज निकलते उन्हें ही चिलगोजा या पाइन नट्स कहा जाता है। सुखाने के बाद ये बीज हल्के भूरे रंग के हो जाते हैं। स्वाद में यह काफी मीठा होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चिलगोजे में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन, बालों समेत दिमाग को भी बहुत फायदा मिलता है।

How Many Pine Nuts Should You Eat A Day

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में चिलगोजा खा सकते हैं? डाइटिशियन से जानें जवाब

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "शरीर में खून की कमी दूर करनी हो या मानसिक तनाव और ब्रेन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाना हो, इन सभी समस्याओं में चिलगोजा खाना फायदेमंद माना जाता है।" लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। डॉ. त्रिपाठी कहते हैं कि रोजाना 5 से 6 चिलगोजा खाने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं बच्चों को रोजाना 2 से 3 चिलगोजा ही खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान चिलगोजे (पाइन नट्स) खाने से मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

चिलगोजा खाने का सही तरीका क्या है?- Right Way To Eat Pine Nuts in Hindi

वैसे तो चिलगोजा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गलत ढंग से इसका सेवन करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। बाजार से चिलगोजा खरीदने के बाद इसका सेवन करने से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। चिलगोजे को छीलने के लिए चाकू की जगह हाथ का इस्तेमाल करें। इसके अलावा खाली पेट चिलगोजे का सेवन करने से बचें। खाली पेट चिलगोजा खाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसके अलावा बाजार से खरीदते समय इसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखें। खराब क्वालिटी वाला चिलगोजा खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

चिलगोजा की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से खांसी, दमा, बुखार और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चिलगोजा का तेल गठिया और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में चिलगोजा खाने से विशेष फायदे मिलते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत

Disclaimer