प्रेगनेंसी के दौरान चिलगोजे (पाइन नट्स) खाने से मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

प्रेग्नेंसी के दौरान चिलगोजा का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं। यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के दौरान चिलगोजे (पाइन नट्स) खाने से मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

प्रेग्नेंसी में महिलाएं महिलाओं को अपना ध्यान विशेष रूप से रखना होता है ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। गर्मावस्था के दौरान आप जिन चीजों का सेवन करते हैं। उसका असर आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। कई बार महिलाएं बहुत सी चीजों के सेवन करने से पहले सोचती है कि क्या यह उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। ऐसा सोचना जरूरी भी है क्योंकि हो सकता है कि कोई खास तरह की चीज आप पर शूट न करें लेकिन आप बिना किसी चिंता और सोच-विचार के चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। चिलगोजे का सेवन करने से कई लाभ होते हैं। यह मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रोल कम करने और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी में इसके सेवन से पेट संबंधित समस्याएं भी दूर रहती है। इसके अलावा यह बच्चे को भी पोषण प्रदान करता है। दरअसल चिलगोजे में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं, जो आपके लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकते हैं। 

प्रेग्नेंसी में चिलगोजा खाने के फायदे (Pine Nuts Benefits During Pregnancy)

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

चिलगोजा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। यह हमारी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए , विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्रेग्नेंसी में आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।  

2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए 

प्रेग्नेंसी के दौरान इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। यह आपको कई तरह के फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इससे आप बीमारियों के शिकार भी नहीं होते हैं। चिलगोजा में जिंक पाया जाता है, जो बच्चे के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर भी आपके लिए काफी उपयोगी होता है। 

Pine-nuts-pregnancy

Image Credit- Freepik

3. आंखों के लिए लाभकारी 

चिलगोजा आंखों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों की रेटिना के लिए भी अच्छा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान आप दिनभर में चार से पांच दाना चिलगोजा खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 10 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

4. ह्रदय स्वास्थ्य में

शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है हृदय। हृदय समस्याओं के कारण आपके कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। चिलगोजा के सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पॉली अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इससे कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो सकता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी आराम मिल सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान आप इसका सेवन भिगोकर कर सकते हैं। 

Pine-nuts-pregnancy

Image Credit- Freepik

5. मस्तिष्क स्वास्थ्य में

मस्तिष्क स्वास्थ्य में चिलगोजा खाने के बहुत फायदे होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को हार्मोनल बदलाव के कारण स्ट्रेस और तनाव महसूस होता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क कोशिकाओं को शांत कर तनाव कम करता है। साथ ही इससे स्मरण शक्ति और एकाग्रता भी बढ़ती है। 

कैसे करें उपयोग

1. चिलगोजा के क्रंची स्वाद का मजा लेने के लिए आप इसे कई तरह के स्नैक्स में मिलाकर खा सकते हैं। जैसे पिज्जा, बिस्कुट और केक आदि में मिलाकर खाने से ये बेहद स्वादिष्ट लगता है। हालांकि आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। 

2. चिलगोजा का इस्तेमाल आप सलाद की ड्रेसिंग के लिए भी कर सकते हैं। फलों की स्मूदी में भी आप चिलगोजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. चिलगोजा के पेस्ट का इस्तेमाल आप कई तरह की रेसिपीज में कर सकते हैं। 

Pine-nuts-pregnancy

Image Credit- Freepik

सावधानियां

चिलगोजा के अधिक सेवन से गर्भवती महिलाओं में एलर्जी और खुजली की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने की दिक्कत भी हो सकती है। किसी खास तरह की परेशानी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के चिलगोजा का सेवन न करें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

अपनी डाइट में शामिल करें दाल पालक की सब्जी, मिलेंगे ये 5 लाभ

Disclaimer