प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 10 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन का सेवन करने से आपको कई लाभ होते है। इससे बच्चे के विकास में भी मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 10 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिससे गर्भवती महिला और बच्चे के शरीर का विकास अच्छे से हो सके। प्रोटीन से ही हमारा शरीर बना है। मानव शरीर की कोशिकाएं प्रोटीन से बनी होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोटीन शरीर को ऊर्जा देने, कोशिकाओं के निर्माण, मांसपेशियों के विकास और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है लेकिन कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान इस बात को लेकर परेशान रहती है कि वह कौन से प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करे, जिससे उन्हें और उनके बच्चे को कोई नुकसान न हो। साथ ही वह इन फूडस को अपने आहार में कैसे शामिल कर सकती है या किस तरह से खा सकती है। इन सब बातों को लेकर भी महिलाएं काफी परेशान रहती है। ऐसे में आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ खास खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे है, जिससे गर्भवती महिलाएं अपने आहार में शामिल कर सकती है। 

प्रेग्नेंसी के दौरान इन फूड्स का करें सेवन

1. अंडा

अंडा एक पौष्टिक पदार्थ है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन, खनिज, वसा और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है। अंडे का सेवन आप गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान कर सकते है। इससे शरीर के विकास और कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में भी खा सकते है। 

PROTEIN-FOOD-PREGNANCY

Image Credit- Freepik

2. बादाम

बादाम में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे आप प्रेग्नेंसी के दौरान खा सकते है। साथ ही इसमें विटामिन ई, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते है। इसके सेवन से आपको बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। आप हेल्दी नट्स को अपने शाम के स्नैक्स में शामिल कर सकते है। 

3. ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है। यह स्वाद में थोड़ा नमकीन और मीठा होता है, जो आपके मूड को तरोताजा रखता है और इससे आप पूरे दिन हल्का भी महसूस करते है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12, ए और सेलेनियम भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। हालांकि आपको इसका सेवन किसी फल या स्मूदी की तरह करना चाहिए और इसमें चीनी बिल्कुल नहीं मिलाना चाहिए। 

4. दूध

दूध हमारे आहार का सबसे अहम अंग होता है। यह आपके खाने को संपूर्ण बनाता है। गर्भावस्था के दौरान आप पूरे दिन में दो गिलास दूध का सेवन कर सकते है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही केल्शियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते है। आप चाहे तो लो फैट मिल्क पी सकते है। इसके अलावा आपको खाने के 2-3 घंटे बाद दूध पीना चाहिए और सोने के 3-4 घंटे पहले दूध पीना चाहिए ताकि अपच या पेट दर्द की समस्या न हो। 

PROTEIN-FOOD-PREGNANCY

Image Credit- Freepik

5. सोयाबीन

सोयाबीन में भी प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। अब इसे उबालकर या इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते है। इसे सलाद के साथ भी खाया जा सकता है। 

6. चिकन

अगर आप मांसहारी भोजन खाना पसंद करते है, तो आप अपने खाने में चिकन से बनी डिश को भी शामिल कर सकते है। इसमें भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे आप लंच में अच्छी तरह से पकाकर खाएं और हफ्ते में दो बार 100 ग्राम की मात्रा में ही इसका सेवन करना उचित होता है। साथ ही अगर आप रेड मीट खाना चाहते है , तो इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कौन सा प्रोटीन लेना है बेस्ट ? डायटीशियन से जानें प्रोटीन डाइट

7. कद्दू के बीज 

कद्ददू के बीज में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें आय़रन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती है और फाइबर के कारण पाचन संबंधी समस्या भी नहीं होती है। आप इसे दलिया, दही और सलाद के साथ खा सकते है। 

8. दाल

दाल में सबसे अधिक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसे आप सुबह और रात को भी अपने आहार में शामिल कर सकते है। इसमें प्रोटीन के अलावा फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और कॉपर पाए जाते है। इससे हृदय रोगों और फैटी लीवर रोग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। गर्भवती महिलाएं सुबह के नाश्ते और रात के खाने में दाल को जरूर शामिल करें। शाकहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन को सर्वोत्तम स्त्रोत है। 

PROTEIN-FOOD-PREGNANCY

Image Credit- Freepik

9. बीन्स

बीन्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फोलेट्स और विटामिन पाए जाते है, जिससे गर्भवती महिला और बच्चे दोनों का विकास उचित ढंग से होता है। इससे आप कई तरह से खा सकते है। सलाद या सब्जी की तरह या फिर दलिया में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

10. मछली

आहार में मछली का सेवन करना कई लोगों को पसंद होता है। आप हफ्ते में दो बार इसका सेवन कर सकते है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

1. हमेशा डॉक्टर या डायीशियन द्वारा बताई गई डाइट को ही फॉलो करने की कोशिश करें।

2. आप एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने न खाएं बल्कि हर दो घंटे में कुछ मात्रा में फूड्स लेते रहें। 

3. इसके अलावा लो नॉनवेज खाने का प्रयास करें और खाने के बाद अगर असुविधा न हो, तो तुरंत न सोएं।

4. प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को खुश और व्यस्त रखने की कोशिश करें।

5. भरपूर मात्रा में पानी पीएं और ट्रेनर की सलाह के बाद हल्की सी एक्सरसाइज या वॉक कर लें। 

Read Next

प्रेगनेंसी में दही खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version