सफेद तिल (white sesame seeds), एक प्रकार का सुपरफूड है, जिसे खाने से आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। जब आप सफेद तिल खाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन ई की कमी नहीं होती जिसे ब्यूटी विटामिन कहा जाता है। इससे बालों की चमक बढ़ती है और चेहरे की बनावट बेहतर होती है। इसके अलावा जिन लोगों का डाइजेशन सही नहीं रहता या फिर जो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं उनके लिए भी सफेद तिल का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, खास बात यह है कि यह पौधों से मिलने वाला एक कारगर प्रोटीन है जो कि शाकाहारी लोगों के लिए कम ही उपलब्ध होता है। पर बहुत से लोगों को सफेद तिल खाने का सही तरीका मालूम नहीं होता। उन्हें समझ नहीं आता कि इन पावरफुल बीजों को रोज खा सकते हैं। इस बारे में पूरी जानकारी के लिए हमने Dr. Jatin Choudhary, Naturopathy expert से बात की।
Dr. Jatin Choudhary कहते हैं कि सफेद तिल पारंपरिक तरीके हमारे खाने का हिस्सा रहा है और यह तरह-तरह के व्यंजनों को बनानने के लिए इस्तेमाल होता आया है। सफेद तिल की खास बात यह है कि इसमें एक साथ शरीर के लिए मिलने वाले सारे जरूरी तत्व हैं। जैसे कि प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम और जिंक। यह सभी हमारी सेहत के लिए अलग-अलग तरीके से जरूरी हैं। प्रोटीन और कैल्शियम जहां मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है तो आयरन शरीर में खून की कमी को रोकने के लिए। जिंक बालों से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूरी है तो मैग्निशियम दिल की सेहत और मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। बस आपको इसे अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल करना है।
सफेद तिल खाने का सही तरीका क्या है-Safed til khane ka sahi tarika
डॉ. चौधरी कहते हैं कि सफेद तिल पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है जो सीमित मात्रा में सेवन करने पर कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। प्रतिदिन कितना सेवन करें और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक त्वरित मार्गदर्शिका यहां दी गई है। जैसे कि
सफेद तिल रोज कितना खाना चाहिए-How much white sesame seeds should be eaten per day
आप रोज 1-2 बड़े चम्मच (15-30 ग्राम) सफेद तिल खा सकते हैं और इसका शरीर के लिए कोई नुकसान नहीं है। लेकिन, कम मात्रा से शुरू करें। पहले 1 छोटा चम्मच (5 ग्राम) शुरू करें और आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में गर्मी बढ़ गई है या फिर कोई दिक्कत हो रही है तो मात्रा में कमी लाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपने कभी आटे में सफेद तिल मिलाया है? जानिए इसके 7 जबरदस्त फायदे
कैसे खाएं सफेद तिल-How to eat white sesame seeds
तिल को भूनने से उनका मेवे जैसा स्वाद और सुगंध बढ़ जाती है। आप इन्हें सूखे तवे पर या ओवन में भून सकते हैं। इसके बाद इसे दूध में मिलाकर, सब्जी में मिलाकर और सूप मे डालकर ले सकते हैं। आप इसे दही में मिलाकर दिन में खा सकते हैं। कुछ नहीं तो रोटी और पराठे में सफेद तिल चिपकाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप आलू और कद्दू की सब्जी में सफेद तिल मिलाकर खा सकते हैं। कुछ लोग इससे लड्डू बनाकर खाते हैं तो कुछ लोग सफेद तिल की चटनी खूब पसंद करते हैं।
सेहत के लिए सफेद तिल खाने के फायदे-White sesame seeds benefits for health
डॉ. चौधरी बताते हैं कि तिल में सेसमिन और सेसमोलिन होते हैं, जो कोशिका क्षति और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा। तिल में मौजूद हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल के बीजों हाई फाइबर ब्लड शुगर और इंसुलिन संवेदनशीलता पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और शुगर पचाने की गति को तेज कर सकता है। तिल का कैल्शियम और तांबा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक अन्य खनिजों का एक अच्छा स्रोत हैं। तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट सूजन कम करने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब्ज में सफेद तिल खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कारण और सेवन का तरीका
तो सफेद तिल के पोषण संबंधी लाभों का लाभ उठाने के लिए उन्हें अपने दैनिक आहार में सीमित मात्रा में शामिल करें। शुरुआत में सलाद, दही या ओटमील के साथ इन्हें टॉपिंग के रूप में खाएँ, या अतिरिक्त पोषण के लिए स्मूदी में मिलाएं। अगर आपको कोई दिक्कत महसूस होती है तो अपने डॉक्टर या किसी डाइट एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
कैल्शियम के लिए तिल कैसे खाएं?
कैल्शियम के लिए सफेद तिल को भूनकर रोज दूध के साथ एक चम्मच लें। आप यूंही इसे चबा-चबाकर भी खा सकते हैं जो कि शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। आप इसे रोटी में मिलाकर भी ले सकते हैं।तिल कब नहीं खाना चाहिए?
तिल से एलर्जी होने पर इसे खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपके शरीर की गर्मी बढ़ी हुई है या फिर प्रेग्नेंसी की स्थिति है तो डॉक्टर से पूछकर ही तिल का सेवन करें।सफेद तिल और गुड़ खाने से क्या फायदा होता है?
सफेद तिल और गुड़ खाने से पाचन तेज होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। यह खून की सफाई में भी मददगार है जो कि बॉडी डिटॉक्स में भी मददगार है।