Doctor Verified

कब्ज में सफेद तिल खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कारण और सेवन का तरीका

कब्ज से राहत पाने के लिए सफेद तिल खाने फायदेमंद माने जाते हैं। लेख में एक्सपर्ट से जानें यह क्यों फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज में सफेद तिल खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कारण और सेवन का तरीका


Sesame Seeds For Constipation: पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या दिनभर परेशान रहने का कारण बन सकती हैं। जिसमें कब्ज की समस्या भी शामिल है। खानपान से जुड़ी गलतियां इसका सबसे बड़ा कारण होती हैं। इसके अलावा पानी कम पीने, डाइट में फाइबर कम होने और खाना ठीक से न पचने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इससे राहत भी पाई जा सकती है। ऐसे में सफेद तिल का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है। ये कब्ज में क्यों फायदेमंद होते हैं? यह जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 (46)

कब्ज की समस्या में क्यों फायदेमंद होते हैं सफेद तिल? Sesame Seeds Benefits For Constipation

सफेद तिल की तासीर गर्म होती है। यह कब्ज को पिघलाने में मदद करते हैं और इनके सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है। सफेद तिल वात और पित्त को संतुलित करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आंते स्वस्थ रहती हैं और आंतों में गति बढ़ती है। इससे मलत्याग करना आसान होता है और कब्ज से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल करें सफेद तिलों से बना ये आयुर्वेदिक पाउडर, जानें फायदे और तरीका

पाचन तंत्र के लिए सफेद तिल के फायदे

  • सफेद तिल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं।
  • यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इनके सेवन से गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • जिन लोगों को हाइपरएसिडिटी होती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में इसके सेवन से पेट में गैस बढ़ सकती है।
  • सफेद तिल में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो आंतों में जमी गंदगी को निकालने में मदद करते हैं।
  • तिल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इससे ब्लोटिंग और पेट दर्द से भी जल्द राहत मिलती है।

कब्ज में सफेद तिल का सेवन कैसे करें?

कब्ज की समस्या में कई तरीकों से कब्ज का सेवन किया जा सकता है। आप रोज सुबह 1-2 चम्मच सफेद तिल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सफेद तिल के लड्डू बनाकर भी इनका सेवन किया जा सकता है। सलाद और फलों के उप्पर सफेद तिल छिड़ककर इसका सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- हार्मोनल बदलाव होने पर महिलाएं जरूर करें सफेद तिल का सेवन, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

लेख में हमने जाना कब्ज की समस्या में सफेद तिल किस तरह फायदेमंद है। साथ ही, किन समस्याओं में इसे अवॉइड करना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। ध्यान रखें कि इसका सेवन कम मात्रा में ही करें।

लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए किसी एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

पेट में कीड़े होने पर पिएं इन 5 चीजों से बना आयुर्वेदिक काढ़ा, मिलेगी राहत

Disclaimer