Doctor Verified

क्या काले तिल खाने से सफेद बालों की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

काले तिल बालों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। लेकिन क्या इनके सेवन से बाल काले होते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या काले तिल खाने से सफेद बालों की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से


Black Sesame Seeds For Hair: प्रकृति ने हमें अनाज के रूप में कई आयुर्वेदिक औषधि प्रदान की है। इन्हीं अनाजों में से एक है काले तिल। काले तिल का इस्तेमाल खानपान से लेकर कई घरेलू नुस्खों में किया जाता है। इससे लड्डू और चटनी तैयार की जाती है, जो इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होती है। इसका तेल बनाकर बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा होता है। कई लोग इसे सफेद बालों के लिए रामबाण मानते हैं। लेकिन क्या काले तिल खाने से सफेद बाल वाकई कम होते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (12)

क्या काले तिल खाने से सफेद बाल कम होते हैं? Do Black Sesame Seeds Reduce Grey Hair

डॉक्टर श्रेय शर्मा कहते हैं आयुर्वेद में काले तिल को बालों के लिए फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में इसे खालित्य और पालित्य माना गया है। खालित्य अर्थात स्कैल्प में खालीपन भरना और पालित्य अर्थात बालों का रंग काला होना। इसे इस्तेमाल करने से सफेद बाल काले होते हैं। अगर किसी के बालों की जड़े कमजोर हैं, जो काले तिल नए बाल उगने में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं आंवला और काले तिल का हेयर मास्क, दूर होगी बालों की समस्याएं

बालों के लिए काले तिल के फायदे- Black Sesame Seeds Benefits For Hair

पोषक तत्वों से भरपूर

काले तिल में आयरन, जिंक और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने में मदद करते हैं।

बाल झड़ना कम होते हैं

काले तिल के सेवन से बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से हुए डैमेज को ठीक करने में मदद करते हैं।

सॉफ्ट और स्मूद बाल

काले तिल का सेवन करने के साथ इसे बालों में भी लगाया जा सकता है। इससे सफेद बालों की समस्या जल्दी ठीक होती है। यह बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- बालों के लिए काले तिल के फायदे और उपयोग, जानें आयुर्वेदाचार्य से

शाइनी बाल

काले तिल बालों को शाइनी और हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने से बालों में शाइन बनी रहती है।

बालों के लिए सफेद तिल कैसे इस्तेमाल करें? How To Use Black Sesame Seeds For Hair

  • काले तिल के लड्डू या चटनी बनाकर डाइट में शामिल किये जा सकते हैं। रोज एक लड्डू खाने से आपको बहुत फायदा होगा।
  • बालों को काला करने के लिए आप काले तिल के पानी से बाल भी धो सकते हैं। इसके लिए आपको काले तिल को पानी में भिगोकर रखना है। शैम्पू करने के बाद इससे बालों को धोना है।
  • काले तिल को आप हेयर मास्क या हेयर ऑयल बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलेगा और सफेद बाल काले होंगें।
  • काले तिल का पेस्ट बनाकर स्कैल्प में लगा सकते हैं। इससे जड़ों से सफेद बालों की ग्रोथ कम होना शुरू होगी।

लेख में हमने जाना बालों के लिए काले तिल किस तरह फायदेमंद हैं। साथ ही, बालों को सफेद करने के लिए इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

कहीं आप भी बालों पर रोज कंडीशनर तो नहीं लगाते? जानें ऐसा करना सही है या नहीं

Disclaimer