Benefits of Eating White Sesame Seeds For Hair: हमारी सेहत के लिए सफेद और काले दिन दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं। तिलों की तासीर गर्म होती हैं, इसलिए इन्हें लड्डू और गज्जक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बात करें इससे मिलने वाले फायदों कि तो इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद भी करते हैं। इतना ही नहीं, सफेद तिल के सेवन से हमारे बालों को भी फायदा होता है। ये बालों को मजबूत बनाता है, साथ ही इसके सेवन से बालों में शाइन भी आती है। लेकिन यह बालों के लिए कैसे फायदेमंद है, इसबारे में हम आपको आगे के लेख में जानकारी देंगे।
बालों के लिए सफेद तिल के फायदे- Benefits of Eating White Sesame Seeds For Hair
हेयर ग्रोथ में मदद करे
सफेद तिल में फैटी एसिड जैसे कि ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 पाए जाते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स बालों का झड़ना रोकते हैं और बालों को घना बनाने में मदद करते हैं। डाइट में लेने के साथ ही अगर तिल के तेल आप स्कैल्प पर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की जड़े भी मजबूत रहती हैं।
स्कैल्प प्रॉब्लम कम करे
सफेद तिल में फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिससे इसके सेवन से स्कैल्प हेल्थ को भी फायदा होता है। यह स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं जैसे कि स्कैल्प ड्राईनेस, डैंड्रफ और सिर में खुजली से छुटकारा दे सकता है।
इसे भी पढ़ें- पेट, दिल और हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है सफेद तिल का सेवन, जानें इसके फायदे
बालों के रंग को गहरा करे
बालों के रंग को गहरा करने के लिए भी सफेद तिल का सेवन किया जाता है। यह समय से पहले होने वाली सफेद बालों की समस्या को रोकने में मदद करता है। इसमें बालों का रंग गहरा बनाने के गुण होते हैं, जिससे यह बालों के प्राकृतिक रंग को बढ़ाने में मदद करता है।
बालों में शाइन बनाए रखे
सफेद तिल के सेवन से बालों में शाइन भी बनी रहती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स बालों में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। तिल के तेल से बालों में मालिश करने से बालों में नमी रहती है जिससे बालों में शाइन भी आती है।
इसे भी पढ़ें- स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाएगा तिल का फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका
इन बातों का रखे ध्यान
सफेद तिल की तासीर गर्म होती हैं, इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। सफेद तिल को आप फलों पर छिड़ककर या व्यंजन बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन कारणों से सफेद तिल का सेवन करना आपकी हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें।