Til ka Tel Pine ke Fayde: तिल का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा, तिल का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है। तिल का तेल विटामिन-ई का भी अच्छा सोर्स होता है। इसे जोड़ों और मांसपेशियों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह शरीर की सूजन को कम करने में असरदार होता है। लेकिन क्या खाली पेट तिल का तेल पी सकते हैं? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं खाली पेट तिल का तेल पीने से क्या होता है?
खाली पेट तिल का तेल पीने के फायदे
1. लिगामेंट्स और मसल्स को मजबूत बनाए
खाली पेट तिल का तेल पीने से लिगामेंट्स और मसल्स को मजबूती मिलती है। अगर आप रोज सुबह तिल के तेल का सेवन करेंगे, तो इससे मसल्स से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। तिल का तेल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है।
2. ताकत बढ़ाए
खाली पेट तिल का तेल पीने से शरीर की ताकत और एनर्जी बढ़ती है। आप रोज सुबह तिल का तेल पीने से शरीर एनर्जेटिक बनता है। अगर आपको अक्सर ही थकान महसूस होती है, तो आप तिल का तेल पी सकते हैं। तिल का तेल पीने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या तिल का तेल त्वचा को काला करता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाई
3. बालों की लंबाई बढ़ाए
तिल का तेल हेयर ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आपके बाल कमजोर हैं, तो तिल का तेल पीने से लाभ मिल सकता है। तिल का तेल पीने से कमजोर बाल, मजबूत बनते हैं। तिल का तेल बालों को ग्रोथ बढ़ाता है और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
4. मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
तिल का तेल मेंटल हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। तेल के तेल को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
5.. सेक्सुअल हेल्थ के लिए लाभकारी
तिल का तेल सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए आप रोज सुबह तिल का तेल पी सकते हैं।
6. हड्डियों का दर्द दूर करे
तिल के तेल में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोज सुबह तिल का तेल पिएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। तिल का तेल पीने से हड्डियों और जोड़ों का दर्द भी दूर होगा।
इसे भी पढ़ें- तिल के तेल से करें हथेलियों की मसाज, दूर होंगी ये 5 समस्याएं
खाली पेट तिल का तेल कैसे पिएं?
- पुरानेे समय में तिल के तेल का सेवन खूब किया जाता था।
- तिल का तेल एक्सरसाइज करने से पहले पिया जा सकता है।
- सूर्यादय के समय तिल का तेल पीना फायदेमंद हो सकता है।
तिल का तेल कितनी मात्रा में पीना चाहिए?
- तिल के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है।
- अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आप 5-7 एमएल ले सकते हैं।
- एक सामान्य व्यक्ति 15-20 एमएल तिल के तेल का सेवन कर सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version