Expert

बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल करें सफेद तिलों से बना ये आयुर्वेदिक पाउडर, जानें फायदे और तरीका

बालों की मजबूती को बढ़ाने के लिए आप सफेद तिलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आयुर्वेदिक नुस्खे से शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल करें सफेद तिलों से बना ये आयुर्वेदिक पाउडर, जानें फायदे और तरीका


सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात होती है। इस समय में महिलाएं हो या पुरुष हर कोई बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा होता है। इन परेशानियों से बचने के लिए वह कई तरह की दवाइयों और अन्य ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। कई बार पानी की तरह पैसे बहाने के बाद भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आयुर्वेद एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खे बताए हैं, जिन्हें आप डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे शरीर को किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताएंगे। इस नुस्खे को आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आपको किचन में रखी कुछ हेल्दी चीजों को मिलाकर एक पाउडर तैयार करना है, जिसका आप रोजाना सेवन कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रूखे बालों के लिए मलाई और शहद से बनाएं हेयर मास्क, जानें तरीका और फायदे

पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • सफेद तिल
  • कद्दू के बीज
  • मूंगफली
  • मेथी दाना
  • अखरोट
  • घी
  • गुड़
  • आंवला पाउडर

पाउडर बनाने की विधि

बालों को मजबूती देने वाला यह पाउडर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में सफेद तिल, कद्दू के बीज, मूंगफली, मेथी दाना और अखरोट को रोस्ट करना है। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। अब एक कढ़ाई में घी और गुड़ डालें। जब यह गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए, तो इसमें पाउडर को मिला लें। अब आखिर में आपको आंवला पाउडर मिक्स करना है। आप चाहें, तो इस सामग्री को गोल आकार दे सकते हैं। आपका लड्डू तैयार हो जाएगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

यह पाउडर बालों के लिए फायदेमंद कैसे है?

ayurvedic powder

  1. सफेद तिल: सफेद तिल बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
  2. कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों का सेवन भी बालों के लिए गुणकारी होता है। कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये दोनों ही चीजें बालों को मजबूत और घना बनाती हैं।
  3. मूंगफली: मूंगफली में बायोटिन होता है, जिसे विटामिन-बी कहा जाता है। इससे बालों के विकास में मदद मिलती है।  
  4. मेथी दाना: मेथी दाने में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होते हैं। ये बालों को पोषण देने का काम करते हैं।
  5. अखरोट: अखरोट में बायोटिन होता है, जिसे विटामिन-बी7 भी कहा जाता है। यह बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करते हैं।
  6. घी: घी में विटामिन-ए, विटामिन-ई, प्रोटीन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। इससे बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
  7. गुड़: गुड़ में मौजूद आयरन और फोलेट स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे बालों का विकास होता है और बाल झड़ने कम हो जाते हैं।  
  8. आंवला पाउडर: आंवले में विटामिन-सी और कॉपर होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इससे बालों में नई चमक आती है। इससे बालों को मजबूती मिलती है।  

इसे भी पढ़ें- ड्राई बालों को सॉफ्ट और सिल्की कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें टिप्स

इन सभी चीजों का पाउडर बनाकर खाने से हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या से बचा जा सकता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है। बता दें कि यह पाउडर बालों के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस पाउडर को घर पर बनाया गया है। ऐसे में आप रोजाना इस पाउडर को खा सकते हैं और इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा।  

 

Read Next

डेयरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा कैल्शियम रिच हैं ये 3 फूड्स, डाइट में करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version