शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक-तत्वों की जरूरत होती है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स हमारी बॉडी के अलग-अलग फंक्शन्स को सही से काम करने में मदद करते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शरीर में किसी भी एक न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाए, तो क्या होगा? आज के इस आर्टिकल में हम कैल्शियम की बात कर रहे हैं। हम सभी अक्सर कैल्शियम की कमी के बारे में सुनते हैं। बता दें कि कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों में दर्द या सूजन, हड्डियों का बार-बार टूटना और दांतों में सड़न या कमजोरी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लोग कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में बदलाव करने की जगह सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। इससे शरीर को फायदे होते हैं, लेकिन कई मामलों में व्यक्ति को साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी समस्या के नेचुरली कैल्शियम प्राप्त करना चाहत हैं, तो अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं।
कैल्शियम का सेवन फायदेमंद क्यों है?
बता दें कि कैल्शियम की कमी का असर हड्डियों और दांतों के साथ कई अन्य अंगों पर भी नजर आता है। जैसे कि ड्राई स्किन और खराब नाखून की समस्या, दिल की अनियमित धड़कन, नींद में परेशानी, सांस की समस्याएं, कब्ज, गैस और पेट दर्द। इसके अलावा, शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर व्यक्ति को ज्यादा थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए खाएं तिल और गुड़ का लड्डू, जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत
कैल्शियम का उच्च स्रोत क्या है?
अगर बात शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने की होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स आते हैं। दूध में लैक्टोज होता है। कई लोगों को लैक्टोज खाने की अनुमति नहीं होती है। इस स्थिति को लैक्टोज इनटॉलेरेंस कहा जाता है। अगर आप भी दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं कर सकते हैं, तो आज हम आपको बिना दूध वाले कैल्शियम रिच फूड्स के बारे में बताएंगे। इन फूड्स के बारे में इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बत्रा ने वीडियो पोस्ट कर बताया है।
बिना डेयरी वाले इन कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करें
मोरिंगा में होता है कैल्शियम
मोरिंगा, मोरिंगा की पत्तियां और पाउडर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही, इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, ई, और बी-कॉम्प्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। मोरिंगा में एंटी-बायोटिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं।
कैसे करें सेवन?
आप मोरिंगा की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, मोरिंगा पाउडर से पानी बनाकर पिया जा सकता है। इसके लिए, पानी में मोरिंगा पाउडर या पत्ते उबाल लें। पानी आधा रह जाने पर इसे छानकर पी लें। आप मोरिंगा की पत्तियों को पीसकर परांठा भी बना सकते हैं।
अंजीर में पाया जाता है कैल्शियम
बता दें कि सूखे अंजीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। अंजीर में कैल्शियम के अलावा, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन-ए, बी, सी, के, मैग्नीशियम, जिंक और तांबा भी होता है। अंजीर को ताजा या सूखे किस भी तरह खाया जा सकता है।
कैसे करें सेवन?
अंजीर का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी या दूध में 1-2 अंजीर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट अंजीर खाएं। आप अंजीर को स्मूदी, ओट्स या किसी अन्य स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या सच में अंजीर नॉन-वेजिटेरियन फूड है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
अमरनाथ में होती है कैल्शियम की मात्रा
अमरनाथ में दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। अमरनाथ के एक कप बीजों में करीब 116 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम के अलावा, विटामिन-सी, प्रोटीन, और फाइबर भी होता है।
कैसे करें सेवन?
आप अमरनाथ को कई तरीकों से खा सकते हैं। आप इन बीजों को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह अंकुरित होने पर खाएं। इसके अलावा, अमरनाथ को स्मूदी में मिलाकर, आटा या दलिया बनाकर भी खा सकते हैं।
View this post on Instagram
इन तीनों ही चीजों में दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है। अगर आप दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं कर सकते हैं, तो कैल्शियम रिच इन फूड्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version