गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, ऐसे में अगर महिलाएं हेल्दी डाइट नहीं लेती हैं तो इसका बुरा असर बच्चे के विकास पर हो सकता है। गर्भावस्था एक ऐसा समय है जब आपको खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है, ताकि आपका और आपके शिशु का स्वास्थ्य बना रहे। गर्भावस्था के दौरान महिला को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आयरन के साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर हों। प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे पहले डॉक्टर आयरन के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप मोरिंगा का सेवन करती हैं तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) गर्भावस्था में मोरिंगा खाने का सही समय और फायदे बता रहे हैं।
गर्भावस्था में मोरिंगा खाने के फायदे - Health Benefits Of Moringa During Pregnancy In Hindi
डॉक्टर श्रेय का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को पहले तीन माह में मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि मोरिंगा की तासीर गर्म होती है, ऐसे में आपको समस्या हो सकती है। लेकिन गर्भावस्था के पहले तीन महीनों के बाद डॉक्टर की सलाह पर गर्भवती महिलाएं मोरिंगा का सेवन कर सकती हैं।
1. मोरिंगा में विटामिन्स, मिनरल्स के साथ कई तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान आपके और आपके शिशु को पोषित करने में सहायक हो सकते हैं।
2. गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। ऐसे में मोरिंगा में आयरन की अधिक मात्रा होती है, जो गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन है खतरनाक, जानें नुकसान
3. औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसका सेवन पाचन को सुधारता है, जिससे पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।
4. मोरिंगा में प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है जो गर्भवती मां और पेट में पल रहे बच्चे के विकास के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं ये 7 सुपरफूड्स, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी
5. कई तरह के जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मोरिंगा का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। जिससे शरीर को अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
6. मोरिंगा में पाए जाने वाले गुण गर्भावस्था के दौरान आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में सहायक हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
7. प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को डायबिटीज की शिकायत हो जाती है। ऐसे में मोरिंगा में पाये जाने वाले तत्व डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं और इसके खतरे को कम कर सकते हैं।
8. मोरिंगा में मौजूद तत्व हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों का प्रभाव कम होता है।
मोरिंगा गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान मोरिंगा का सेवन करने के पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik