Is It Safe To Eat Moringa Leaves During Summer In Hindi: मोरिंग एक सुपर फूड है। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि छोटे बच्चों को मोरिंगा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बच्चों के विकास में मदद करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और ब्रेन हेल्थ को भी इंप्रूव करता है। वहीं, वयस्कों की बात करें, तो उनके लिए भी मोरिंगा बहुत ही लाभकारी है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर सही रहता है और शरीर में आई सूजन में भी कमी आती है। आयुर्वेद में मोरिंगा की ही तरह, उसके पत्तों का भी विशेष महत्व है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। महगर यहां सवाल उठता है कि क्या मोरिंगा के पत्तों (Moringa Leaves) का सेवन गर्मियों में किया जा सकता हैं? आइए, रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं गर्मियों में मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने के फायदे-नुकसान। (Moringa Ke Kacche Patte Khane Ke Fayde)
क्या गर्मियों में मोरिंगा के पत्ते खाना सेफ होता है?- Is It Ok To Eat Moringa Leaves in Summer In Hindi
मोरिंगा (Moringa Leaves) और इसके पत्तों का सेवन कभी भी और किसी भी मौसम में किया जा सकता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि मोरिंग का सेवन गर्मियों और वसंत ऋतु में अधिक किया जाना चाहिए। यह संक्रमण से बचाव में हमारी प्रतिरा प्रणाली में सुधार करता है। जहां तक गर्मियों में मोरिंगा के पत्तों के सेवन की बात है, इस संबंध में एक्सपर्ट सलाह देते हैं, "मोरिंगा के पत्तों का सेवन साल भर में कभी भी किया जा सकता है। यह सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित होता है। हां, आप किस तरह इसका सेवन कर रहे हैं, यह बात मायने रखती है। जैसे आप मोरिंगा के पत्तों की चाय, सूप, स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। इसे सलाद में भी शामिल किया जा सकता है। यही नहीं, जब मोरिंगा के पत्ते पूरी तरह सूख जाएं, तो उसे गर्म पानी में मिक्स करके पानी को छानकर पी सकते हैं। यह भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या मोरिंगा (सहजन) के पत्ते सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं? खाने से पहले जरूर जानें
टॉप स्टोरीज़
गर्मियों में मोरिंगा के पत्ते खाने के फायदे- Moringa Leaves Khane Ke Fayde
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
गर्मियों में मोरिंगा के पत्तों (Moringa Leaves) का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर तरीके से काम करती है। इससे बीमार होने का जोखिम कम होता है। इसमें विटामिन-सी जैसे तत्व होते हैं। ध्यान रखें कि गर्मियों में सीजनल इंफेक्शन का रिस्क काफी ज्यादा होता है। वहीं, मोरिंगा के पत्ते का सेवन करने से मौसमी संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
मोरिंगा के पत्तों में कई तरह के पोषत तत्व होते हैं, जैसे विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। ये सभी जरूरी पोषक तत्व हमारे ओवर ऑल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। खासकर, गर्मियों के दिनों में पसीने के जरिए काफी पोषक तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। वहीं, मोरिंगा के पत्ते (Moringa Leaves) का सेवन करने से पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर कम होता है
आपने नोटिस किया होगा कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, कुछ लोगों का बीपी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। वहीं, मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से बीपी कम होता है। यही नहीं, मोरिंगा के पत्तों (Moringa Leaves) की मदद से लिवर को भी डैमेज होने से रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सहजन की पत्तियों (मोरिंग) से दूर हो सकती हैं स्किन की कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका
गर्मियों में मोरिंगा के पत्ते खाने के नुकसान- Moringa Leaves Ke Nuksan
- बहुत ज्यादा मात्रा में मोरिंगा के पत्तों (Moringa Leaves) का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
- गर्मी में अधिक मोरिंगा के पत्ते खाने के खाने डायरिया भी हो सकता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को मोरिंगा के पत्तों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, वरना उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
- मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है, इसलिए हार्ट के मरीजों का इसका सेवन सोच-समझकर और विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए। वरना स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
सहजन के पत्ते किस महीने नहीं खाने चाहिए?
सहज के पत्तों को जुलाई और अगस्त के मध्य में खाने से बचना चाहिए।मोरिंगा के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद के अनुसार मोरिंग सुपर फूड है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे ऊर्जा बढ़ती है, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं ओर ओवर ऑल हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।क्या मोरिंगा शरीर की गर्मी बढ़ाता है?
आयुर्वेदिक की मानें, तो मोरिंगा को को गर्म और तीखा माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना सही नहीं है। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।