Expert

सहजन (मोरिंगा) का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

मोरिंगा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जानें किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
सहजन (मोरिंगा) का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


Who Should Not Eat Moringa: प्रकृति ने हमें जड़ी-बूटियों के रूप में कई औषधियां दी हैं। इनका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में काम आता है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में मौजूद है मोरिंगा। इसे आम बोलचाल की भाषा में सहजन और ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। मोरिंगा के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गरमाहट आती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। इसका सेवन किसे नहीं करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

1

मोरिंगा का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? Who Should Avoid Moringa

पित्त प्रकृति वाले लोग- Pitta Dosha

जिन लोगों के शरीर की तासीर गर्म है उन्हें मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। मोरिंगा की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर में पित्त दोष बढ़ता है। खासकर जिन लोगों के शरीर की तासीर गर्म है या जिन्हें उल्टी और प्यास लगने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे लोगों को मोरिंगा के सेवन से पित्त दोष बढ़ सकता है।

हाइपर एसिडिटी होने पर- Hyperacidity

हाइपर एसिडिटी की समस्या में मोरिंगा के सेवन से परेशानी हो सकती है। इसके सेवन से पेट में एसिड बढ़ जाता है जिससे एसिडिटी बढ़ सकती है। वहीं, जिन लोगों को गैस्ट्रिक इशुज या अल्सर रहते हैं उन्हें मोरिंगा अवॉइड करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- घने और मजबूत बालों के लिए प‍िएं मोरिंगा-नारियल स्मूदी, जानें इसकी रेस‍िपी

पाइल्स की समस्या वाले- Piles

पाइल्स की समस्या में गर्म तासीर वाली चीज खाने से परेशानी बढ़ जाती है। सहजन शरीर में गर्मी बढ़ाती है। इसके सेवन से मलत्याग के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए पाइल्स की समस्या में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होना- Heavy Bleeding

पीरियड्स के दौरान जिन महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से यूट्रस लाइनिंग को नुकसान होता है। इसके कारण ब्लीडिंग बढ़ सकती है। इसलिए पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- मोरिंगा और करी पत्तों का पाउडर है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

प्रेग्नेंसी प्लान करने के दौरान- Planning for Pregnancy

अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है, तो भी सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से गर्भ ठहरने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को भी मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाएं- Pregnant Women

प्रेग्नेंट महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से बच्चेदानी में उत्तेजना पैदा होती है। ऐसे में मिसकैरेच की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सहजन से बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन समस्याओं में मोरिंगा का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन अगर आपको इनमें से कोई परेशानी नहीं, तो आप इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी अन्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसे डाइट में शामिल करें।

Read Next

क्या केला खाने से एंग्जायटी कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version