Can Bananas Lower Stress: बिजी लाइफ के साथ खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ और जिम्मेदारियों में इतना फस जाते हैं, कि उनके लिए खुद को समझना मुश्किल हो जाता है। लाइफ में लगातार बढ़ता स्ट्रेस भी एंग्जायटी का कारण बन सकता है। ऐसे में किसी भी चीज पर फोकस कर पाना मुश्किल हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक पर काम करके एंग्जायटी को कम किया जा सकता है। कई लोग मानते हैं केला खाने से भी एंग्जायटी को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल से डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के हेड डॉ किरन सोनी से। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से समझें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
क्या केला खाने से एंग्जायटी कम होती है? Can Eating Banana Helps To Reduce Anxiety
डॉ किरन सोनी के मुताबिक केला खाने से एंग्जायटी कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं। केले में ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है, जो एक प्रकार का अमिनो एसिड है। ट्रिप्टोफैन बॉडी में सेरोटोनिन में बदल जाता है, जो ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। सेरोटोनिन ब्रेन में मौजूद न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो माइंड रिलैक्स रखने और मूड को ठीक रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- एंग्जायटी और स्ट्रेस दूर कर सकता है बर्फ का ये छोटा सा प्रयोग, जानें आइस थेरेपी के बारे में
ब्रेन हेल्थ के लिए केला खाना कैसे फायदेमंद है? Banana Benefits For Brain Health
ब्रेन में ट्रांसमीटर प्रड्यूज करता है
केले में विटामिन बी6 मौजूद होता है, जो ब्रेन के लिए ट्रांसमीटर प्रड्यूज करने के लिए जरूरी होता है। यह मिनरल डोपामाइन और सेरोटोनिन हार्मोन प्रड्यूज करता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
मसल्स रिलैक्स होती हैं
केले के सेवन से ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है। इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है जो स्ट्रेस और मसल्स टेंशन कम करने में मदद करता है। इससे ब्रेन रिलैक्स रहता है और स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
मूड स्विंग्स कंट्रोल रहते हैं
एंग्जायटी होने पर मूड स्विंग्स होना आम बात है। जब हम स्ट्रेस या एंग्जायटी में होते हैं, तो माइंड सोचना कम कर देता है। ऐसे में केला खाने से मूड बूस्ट करने में मदद मिलती है। केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट कंटेंट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से एनर्जी बूस्ट होती है और माइंड एक्टिव रहता है। इसके सेवन से मूड स्विंग्स कंट्रोल होते हैं और एंग्जायटी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- रात के समय एंग्जाइटी क्यों बढ़ जाती है? साइकोलोजिस्ट से जानें इसके कारण
ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है
एंग्जायटी के दौरान ब्लड प्रेशर भी हाई हो जाता है। ऐसे में सोचने-समझने की शक्ति कम होने लगती है। लेकिन ऐसे में केला खाने से काफी रिलैक्स्ड महसूस होता है। केले में पोटेशियम मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके सेवन से स्ट्रेसफुल कंडीशन में रिलैक्स्ड रहने में भी मदद मिलती है।
लेख में हमने जाना एंग्जायटी कम करने के लिए केला खाना किस तरह फायदेमंद है। इसके साथ ही, इसके सेवन से ब्रेन हेल्थ को क्या फायदे मिलते हैं। अगर आप डेली डाइट में केला शामिल करते हैं, तो इससे आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।