How Is Ice Therapy Beneficial To Control Anxiety: बिजी लाइफस्टाइल और आगे बढ़ने की भागदौड़ के कारण आजकल हर किसी को स्ट्रेस रहता है। वहीं काम और जिम्मेदारियों के बीच कई बार बैलेंस कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जब कई सारी चीजों का प्रेशर एक साथ बढ़ने लगता है, तो हमें एंग्जायटी होने लगती है। हालांकि यह स्थिति केवल कुछ ही समय के लिए रहती है। लेकिन इसका कारण काफी समय से चल रहा स्ट्रेस या अचानक कोई प्रेशर आ जाना हो सकता है। ऐसे में कई बार खुदको संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। एंग्जायटी को शांत करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह चीज सुनने में काफी अजीब लग सकती है, लेकिन एक्सपर्ट्स भी इसे फायदेमंद मानते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में जानें इस आइस थेरेपी के बारे में।
एंग्जायटी कम करने के लिए बर्फ कैसे इस्तेमाल करना है? How To Use Ice To Reduce Anxiety
एक्सपर्ट के मुताबिक बर्फ इस्तेमाल करने से एंग्जायटी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। कई बार हमें समझ नहीं आता कि हम बैचेनी क्यों महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आप बर्फ की मसाज का तरीका अपना सकते हैं। आपको बर्फ को लेकर चेस्ट पर 2 से 3 मिनट तक मसाज करना है। इससे आपको काफी शांत और रिलैक्स महसूस होगी।
एंग्जायटी कम करने के लिए बर्फ कैसे फायदेमंद है? How Ice Beneficial To Reduce Anxiety
एंग्जायटी होने पर चेस्ट पर आइस इस्तेमाल करने से नर्वस सिस्टम की पैरासिम्पेथिक ब्रांच एक्टिव हो जाती है। इससे बॉडी को रिलैक्स होने का सिग्नल मिलता है और हमारी बॉडी और माइंड दोनों शांत होते हैं। ठंडा तापमान या कोई भी कोल्ड थेरेपी लेने से वेगस सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है, जिसका सीधा कनेक्शन ब्रेन से होता है। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और एंग्जायटी तुरंत कम होने लगती है।
इसे भी पढ़ें- एंग्जाइटी होने पर बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का जोखिम, डॉक्टर से समझें
एंग्जायटी कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके- How To Control Anxiety
एंग्जायटी को कम करने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं-
- एंग्जायटी होने पर अपनी जगह से उठकर थोड़ा कही घूमकर आएं। बॉडी में मूवमेंट होने से आपको उस चीज से अपना ध्यान हटाने में मदद मिलेगी।
- अगर आपको अक्सर ही एंग्जायटी और स्ट्रेस की समस्या रहती है, तो मेडिटेशन करने की आदत बनाएं। रोज मेडिटेशन करने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स रहेगा। इससे आपको खुद को शांत रखने में मदद मिल पाएगी।
- एंग्जायटी कम करने के लिए म्यूजिक भी फायदेमंद हो सकता है। जब भी आप स्ट्रेस या एंग्जायटी महसूस करें, तो अपने मनपसंद गाने सुनें। ये आपके लिए थेरेपी की तरह काम करेंगे।
- स्ट्रेस या एंग्जायटी होने पर किसी करीबी से बात करने से भी आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी बात किसी ऐसे व्यक्ति से शेयर करें जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सोने में परेशानी होने का कारण बन सकती है मिड-नाइट एंग्जायटी, डॉक्टर से जानें क्या है यह स्थिति
लेख में हमने जाना कि एंग्जायटी कम करने के लिए बर्फ कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram