-1739864676440.webp)
What Causes Relationship Burnout: कोई भी रिश्ता तभी सफल बनता है जब उसमें प्यार और विश्वास दोनों मौजूद हो। रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए दोनों तरफ से एफर्ट्स होने जरूरी है। लेकिन कई बार रिश्ता दोनों तरफ से शुरू होने के बावजूद भी एक तरफा बनकर रह जाता है। यह ऐसी स्थिति होती है जब दोनों में से कोई एक पार्टनर रिश्ते में एफर्ट करना ही छोड़ देता है। इस कारण दूसरा व्यक्ति रिश्ते में घुटन महसूस करने लगता है। रिलेशनशिप में होने के बावजूद उसे अकेला महसूस होने लगता है। लंबे समय में यह रिलेशनशिप बर्नआउट की वजह भी बन सकता है। ऐसे में दूसरे पार्टनर की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। उसे एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रिलेशनशिप बर्नआउट क्या है और इससे कैसे डील कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने फैमिली थेरेपिस्ट, रिलेशनशिप कोच और साइकोलॉजिस्ट अर्पना त्यागी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
रिलेशनशिप बर्नआउट क्या है? What Is Relationship Burnout
रिलेशनशिप बर्नआउट अचानक से किसी को नहीं होता है। यह एक स्थिति है जो लंबे समय तक रिलेशनशिप में नजरअंदाज महसूस होने के कारण किसी व्यक्ति में उभरती है। इसकी शुरुआत रिश्ते में निराशा लगातार बढ़ने से हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति की इमोशनल नीड्स पूरी नहीं होती है, लड़ाईयां बिना सुलझे रह जाती है। इन सभी समस्याओं के चलते रिलेशनशिप में दूरियां आना शुरू हो जाती हैं, जो रिलेशनशिप बर्नआउट की वजह बन सकता है। ऐसे में शुरुआत में किसी एक पार्टनर में एक्साइटमेंट कम होने लगती है और यह दूसरे पार्टनर की इर्रिटेशन में बदलती रहती है। रिलेशनशिप बर्नआउट के कारण दोनों पार्टनर के लिए नॉर्मल बात करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कारण रिश्ता खुशी के बजाय बोझ लगने लगता है।
इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप में पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट न मिलना मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डालता है? एक्सपर्ट से जानें
रिलेशनशिप बर्नआउट से कैसे डील करें? How To Deal With Relationship Burnout
बात करके समस्या सुलझाएं
रिलेशनशिप में हर समस्या का समाधान बात करने से मिल सकता है। इसलिए रिश्ते में जो भी समस्या चल रही है उस पर खुलकर बात करना जरूरी है। पार्टनर से खुलकर बात करने की कोशिश करें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अपनी जरूरतें बताएं और उनकी परेशानी समझें। इस तरह से आप मिलकर समस्या का हल निकाल सकते हैं।
सेल्फ केयर करें
रिलेशनशिप में जब प्रॉब्लम चल रही होती हैं, तो कई लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं। लेकिन इससे हेल्थ और सेल्फ ग्रोथ दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए खुद पर ध्यान देना न भूलें। उन चीजों में इंट्रस्ट दिखाएं जिन्हें करने से आपको खुशी मिलती है। इससे आप रिलेशनशिप बर्नआउट से बाहर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल को करने चाहिए ये 5 काम, हमेशा बना रहेगा प्यार और विश्वास
हेल्दी बाउंड्री बनाकर रखें
रिलेशनशिप और अपनी पर्सनल लाइफ के बीच बाउंड्री बनाकर रखें। अपने पार्टनर से अपनी बाउंड्री डिस्कस करें। अपनी स्किल्स पर काम करें।
अगर आपके लिए अपनी भावनाएं कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है, तो किसी करीबी से बात करें या रिलेशनशिप एक्सपर्ट से सलाह लें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
Read Next
रिलेशनशिप में पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट न मिलना मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डालता है? एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version