Why Is Dependency Unhealthy: किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए प्यार और भरोसा दोनों जरूरी है। जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, तो हम उस व्यक्ति से सबसे ज्यादा कनेक्टेड फील करते हैं। हम उस पर इमोशनली और मेंटली डिपेंड होना शुरू हो जाते हैं। जैसे कि पार्टनर के बात न करने या मैसेज न आने पर बेचैन हो जाना आदि। वहीं कई महिलाएं शादी के बाद फाइनेंशियली अपने पार्टनर पर डिपेंड हो जाती हैं। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वो अपनी जरूरतों के लिए पार्टनर पर निर्भर रहती हैं। रिलेशनशिप में एक दूसरे पर किसी भी चीज के लिए निर्भर होना गलत नहीं है। लेकिन अगर यह ओवर डिपेंडेंसी बन जाती है, तो ऐसे में रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती है। इसके कारण मेंटल हेल्थ को भी नुकसान हो सकता है। आइये जानें किसी भी रिलेशनशिप में ओवर डिपेंडेंसी क्यों गलत है।
पहले समझें रिलेशनशिप में ओवर डिपेंडेंसी का क्या मतलब है?
रिलेशनशिप में ओवर डिपेंडेंसी का मतलब है कि अपने पार्टनर पर किसी चीज के लिए पूरी तरह निर्भर रहना। जैसे कि अगर आप किसी काम के लिए पार्टनर की मदद लेते हो, तो उनकी मदद के बिना आपके लिए उसे संभालना मुश्किल होगा। रिलेशनशिप में डिपेंडेंसी इमोशनली और फाइनेंशियली किसी भी तरह से हो सकती है। लेकिन अगर व्यक्ति हर तरीके से पार्टनर पर निर्भर हैं, तो इसे ओवर डिपेंडेंसी कहा जाएगा।
रिलेशनशिप में ओवर डिपेंडेंट होना क्यों गलत है? Why Over Dependency Bad In Relationship
ग्रोथ में रुकावट आना
ओवर डिपेंडेंसी की वजह से किसी एक पार्टनर की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है। जैसे- अगर कोई अपने पार्टनर पर इमोशनली डिपेंड है, तो उसके इमोशन अपने पार्टनर के एक्शन की वजह से कंट्रोल होंगे। ऐसे में उसके लिए अपने काम और अन्य चीजों पर ध्यान देना मुश्किल होगा। अगर कोई पार्टनर पर फाइनेंशियली डिपेंड है, तो वो अपनी सभी जरूरतों के लिए निर्भर रहेगा।
गलतफहमियां बढ़ सकती हैं
ओवर डिपेंडेंसी रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ने की वजह भी बन सकती है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति इमोशनली पार्टनर पर डिपेंड है, तो इसके कारण वो पार्टनर पर शक कर सकता है। यह रिश्ते में बार-बार लड़ाई होने या गलतफहमियां बढ़ने की वजह भी बन सकता है। इस तरह इमोशनल ओवर डिपेंडेंसी रिश्ते को खराब कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- Dependent Personality Disorder: डिपेंडेंट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर क्या है? 32 साल की नैना की केस स्टडी से समझें
स्ट्रेस और एंग्जाइटी होना
अपने पार्टनर से सपोर्ट न मिल पाने के कारण कई लोग स्ट्रेस में रहते हैं। यह चीज ओवर डिपेंडेंसी की ओर भी इशारा करती है। जैसे कि खर्चे पूरे न होने पर जिम्मेदारियां बढ़ना या पार्टनर से लड़ाई न सुलझने पर एंग्जाइटी होना।
बेवजह दवाब बढ़ना
ओवर डिपेंडेंसी कई बार रिश्ते में दरार भी ला सकती है। इसकी वजह से किसी एक व्यक्ति पर जिम्मेदारियों का दवाब बढ़ सकता है। जैसे- घर की सारी जिम्मेदारियां अकेले संभालना या हर बार खुद ही पार्टनर से झगडा सुलझाना।
इसे भी पढ़ें- यह 5 संकेत बताते हैं कि अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं आप, जानें कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसा
रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं
ज्यादा डिपेंडेंट होने की वजह से रिश्ते में सिर्फ गलतफहमियां बढ़ेंगी। इसके कारण, रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं और एक-दूसरे को समझ पाना बहुत मुश्किल हो सकता है।
इन कारणों से पार्टनर को एक-दूसरे पर ओवर डिपेंडेंट नहीं होना चाहिए। हर तरीके से एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए और सलाह करने के बाद ही अपनी जिम्मेदारियां बांटनी चाहिए।