Why Emotional Support Is Important In Relationship: किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए कोशिशे दोनों तरफ से होना जरूरी है। अगर एफर्ट्स केवल एक ही तरफ हो, तो रिश्ते को लंबे समय तक निभाना मुश्किल हो जाता है। रिलेशनशिप में प्यार और विश्वास दोनों होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर दोनों पार्टनर में से किसी एक का विश्वास खत्म हो जाता है, तो रिश्ते में दूरियां आना भी शुरू हो जाती है। इसलिए भरोसा और कोशिशे दोनों तरफ से बराबर होनी जरूरी है। कई बार रिलेशनशिप इसलिए भी टूट जाता है, क्योंकि दोनों में से एक पार्टनर इमोशनली अवेलेबल नहीं होता है। इस वजह से दूसरा पार्टनर अपनी बात शेयर नहीं कर पाता है और रिश्ते में दूरी आने लगती है। रिलेशनशिप में पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट न मिलने के कारण लंबे समय में रिश्ते को नुकसान हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने फैमिली थेरेपिस्ट, रिलेशनशिप कोच और साइकोलॉजिस्ट अर्पना त्यागी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
रिलेशनशिप में इमोशनल सपोर्ट न मिलने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?
नजरअंदाज महसूस होना
रिलेशनशिप में इमोशनल सपोर्ट न मिलने से दूसरे पार्टनर की मेंटल हेल्थ बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकती है। इस कारण दूसरे पार्टनर को नजरअंदाज महसूस हो सकता है। इससे दूसरे पार्टनर के स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पार्टनर को महसूस हो सकता है कि वो दूसरे के लिए जरूरी नहीं है। इसलिए उसका पार्टनर उसे अक्सर नजरअंदाज करता है।
टॉप स्टोरीज़
रिश्ते में कंफ्यूजन बढ़ना
अगर पार्टनर इमोशनली सपोर्ट नहीं करता है, तो इस कारण रिश्ते में कंफ्यूजन पैदा हो सकती है। ऐसे में दूसरे पार्टनर के मन में अजीब ख्याल पैदा होने लगते हैं। जैसे- शायद पार्टनर प्यार नहीं करता है या उसका इंट्रस्ट खत्म होने लगा है।
इसे भी पढ़ें- छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है, तो इस तरह बनाएं खुद को इमोशनली स्ट्रांग
एंग्जायटी होना
रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट की कमी होने से लंबे समय में रिश्ते में एंग्जायटी बढ़ सकती है। लंबे समय में यह डिप्रेशन की वजह भी बन सकता है। इसके कारण व्यक्ति के लिए भविष्य में किसी पर भी भरोसा कर पाना मुश्किल हो सकता है।
इमोशनल हेल्थ को नुकसान होना
इमोशनल सपोर्ट न मिलने के कारण इमोशनल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति के लिए इमोशंस कंट्रोल करने मुश्किल हो सकते हैं। यह व्यक्ति की पर्सनल ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही, इससे रिश्ते में दूरियां भी बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द दिखेगा फर्क
रिश्ते में दूरियां बढ़ना
पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट न मिलने के कारण रिश्ते में दूरियां भी बढ़ सकती हैं। इसके कारण दूसरे पार्टनर के मन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर एक-दूसरे से दूरी बना सकते हैं। कई बार यह पार्टनर में अकेलापन की भावना भी बढ़ा सकता है।
रिलेशनशिप बनाए रखने के लिए दोनों तरफ से सपोर्ट होना जरूरी है। अगर आपके रिश्ते में भी यह समस्या चल रही है, तो आपको पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी। क्योंकि बातचीत के जरिए आप अपने पार्टनर को समझ पाएंगे और रिश्ते को ठीक कर पाएंगे। लेख में हमने जाना रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट न होने से दूसरे पार्टनर की मेंटल हेल्थ को कैसे नुकसान हो सकता है। लंबे समय में यह रिश्ता खत्म होने की वजह भी बन सकता है।