Doctor Verified

छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है, तो इस तरह बनाएं खुद को इमोशनली स्ट्रांग

How To Be Emotionally Strong: छोटी-छोटी बात पर रोना आना भावनात्मक रूप से कमजोर होने का संकेत हो सकता है। जानें इस स्थिति से डील कैसे किया जाए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है, तो इस तरह बनाएं खुद को इमोशनली स्ट्रांग

How To Be Mentally Strong And Fearless: हर किसी की जिंदगी में ऐसे अनुभव जरूर रहे होते हैं, जो इंसान को भावनात्मक रूप से कमजोर बना देते हैं। यह अहसास किसी अपने को खोने या अचानक किसी करीबी रिश्ते के खत्म होने का भी हो सकता है। ऐसे में इंसान  भावनात्मक रूप से इतना कमजोर हो जाता है, कि उसे हर छोटी बात पर रोना आने लगता है। ऐसे में अपने इमोशंस कंट्रोल करना और खुद को मजबूत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। लेकिन धीरे-धीरे यह चीज आपके मानसिक स्वास्थ्य को ज्यादा प्रभावित भी कर सकती है। इसके कारण आपकी ग्रोथ और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने पर काम किया जाए। खुद को इमोशनली स्ट्रांग कैसे बनाएं, इस बारे में हमें बताया गंगा राम अस्पताल (ओल्ड राजेन्द्र नगर) की एसोसिएट कंसल्टेंट रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट नीलम मिश्रा ने। तो आइए इस लेख में जानें एक्सपर्ट की बताई इन खास टिप्स के बारे में।

emotionally strong

इमोशनली स्ट्रांग बनने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Be Emotionally Strong As a Person

बार-बार रोने की वजह समझें

अगर आपको हर छोटी बात पर रोना जाता है, तो यह किसी गहरे दुख से आघात होने का कारण हो सकता है। इस समस्या से बाहर आने के लिए आपको समस्या की वजह जानने की कोशिश करनी होगी, कि आपको किस वजह से जल्दी रोना आ जाता है। ऐसा करने से आपको खुद में बदलाव करने में मदद मिल पाएगी।

खुद को पॉजिटिव बनाए रखें 

इमोशनली स्ट्रांग न होना आपके निगेटिव होने का कारण भी हो सकता है। आपको खुद को हर स्थिति में पॉजिटिव बनाए रखना होगा। साथ ही किसी भी स्थिति में खुद को निगेटिव न होने दें, इससे आपको खुद को इमोशनली स्ट्रांग बनाने में मदद मिल पाएगी। 

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट करने लगते हैं? जानें इससे डील करने के टिप्स

मनपसंद कामों में ध्यान लगाएं

ऐसी चीजों पर अपना ध्यान लगाएं जिससे आपको खुशी मिलती है। यह काम अपना मनपसंद गाना सुनना या कहीं घूमकर आना भी हो सकता है। ऐसा करने से आप ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस कर पाएंगे। साथ ही आपको भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनने में मदद मिलेगी।

अपनी स्ट्रेंथ पर काम करें

अगर आपको इमोशनली स्ट्रांग बनना है, तो अपनी स्ट्रेंथ पर काम करना शुरू करें। ऐसे कार्यों में ध्यान लगाएं जिनमें आप अच्छे हैं या जिन्हें करने से आपको खुश मिलती है। अपनी स्ट्रेंथ पर काम करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप इमोशनली स्ट्रांग महसूस कर पाएंगे। 

किसी करीबी से मदद लें

अपने करीबी का साथ आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनने में मदद कर सकता है। जब भी आपके लिए अपने इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल हो, तो किसी करीबी से बात कर लें। अपने इमोशंस बांटने से आपको तुरंत नॉर्मल होने में मदद मिल पाएगी।

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं का कारण बन सकता है इमोशनल स्ट्रेस, जानें इसे दूर करने के प्रभावी उपाय

एक्सपर्ट से सलाह लें

अगर आपके लिए इमोशंस कंट्रोल रख पाना मुश्किल होता है, तो एक्सपर्ट से सलाह लें। सही काउंसलिंग और थेरेपी के जरिए आपको इमोशंस कंट्रोल करने में मदद मिल पाएगी। साथ ही आप भावनात्मक रूप से भी मजबूत बन पाएंगे। 

एक्सपर्ट की बताई इन टिप्स से आपको अपने इमोशनली स्ट्रांग बनने में मदद मिल पाएगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

ये 6 संकेत बताते हैं कि भावनात्मक रूप से मैच्योर नहीं हैं आप, जानें इनके बारे में

Disclaimer