Doctor Verified

क्या रोना आंखों की सफाई करता है? जानें डॉक्टर की राय

आंसू खुशी के भी होते हैं और गम के भी लेकिन कुछ लोगों को छोटी-छोटी बात पर भी रोना आ जाता है। यहां जानिए, क्या रोने से आपकी आंखें साफ हो सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोना आंखों की सफाई करता है? जानें डॉक्टर की राय


आंसू इंसान की सबसे गहरी भावनाओं का प्रतीक माने जाते हैं, कभी ये खुशी में छलक पड़ते हैं तो कभी गम में। कई बार छोटी-सी बात पर भी कुछ लोग रो पड़ते हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं। रोना एक स्वाभाविक रिएक्शन है, जो हमारे मन और शरीर को हल्का करने का काम करता है। लेकिन इसके साथ ही एक दिलचस्प सवाल अक्सर उठता है कि क्या रोने से वास्तव में आंखें साफ हो जाती हैं (Does Crying Help Clean Eyes in Hindi)? आंसू केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे आंखों की सेहत के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। आंसुओं में मौजूद तरल पदार्थ आंखों को नमी देते हैं, धूल-मिट्टी या बैक्टीरिया को बाहर निकालते हैं और इंफेक्शन से बचाव करते हैं। इस लेख में हम एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से विस्तार से जानेंगे कि रोने से आंखों को किस हद तक फायदा होता है, आंसू किस तरह से आंखों को साफ करते हैं और किन स्थितियों में ज्यादा रोना नुकसान भी पहुंचा सकता है।

क्या रोने से आपकी आंखें साफ हो सकती हैं? - Does Crying Help Clean Eyes

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज बताते हैं कि आंखों से निकलने वाले आंसू सिर्फ भावनाओं का प्रतीक नहीं हैं। यह आंखों की सुरक्षा और सफाई का भी एक नेचुरल तरीका है। आंखों में तीन प्रकार के आंसू बनते हैं-

बेसलाइन आंसू - Basal Tears

यह हमेशा आंखों में रहते हैं और आंखों को नम रखते हैं।

रिफ्लेक्स आंसू - Reflex Tears

धूल, धुआं या तेज रोशनी आने पर आंखों की सुरक्षा के लिए निकलते हैं।

भावनात्मक आंसू - Emotional Tears

खुशी, दुख या दर्द के समय निकलते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोने का दिल करे तो रो लेना चाहिए, आंसू रोकने से भी हो सकते हैं सेहत को ये कुछ नुकसान

भावनात्मक आंसू में बेसलाइन या रिफ्लेक्स आंसू की तुलना में ज्यादा प्रोटीन और हार्मोन होते हैं। ये हार्मोन शरीर से स्ट्रेस हार्मोन (Cortisol) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आंखों की सतह पर मौजूद गंदगी और सूजन को कम करने में भी भावनात्मक आंसू मदद करते हैं।

Does crying help clean eyes

रोने से आंखों को कैसे फायदा होता है? - how does crying help your eyes

  • आंसू आंखों की सतह पर नमी बनाए रखते हैं। यह नमी आंखों को सूखने से बचाती है और इरिटेशन कम करती है।
  • रोने पर निकलने वाले आंसू आंखों से धूल, बैक्टीरिया और अन्य छोटे कणों को बाहर निकालते हैं। यही कारण है कि रोने के बाद आंखों में थोड़ी साफ महसूस होती है।
  • आंसू में एंटीबैक्टीरियल कंपाउंड्स होते हैं, जो आंखों में बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।
  • सिर्फ आंखों के लिए नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी रोना जरूरी है। भावनात्मक आंसू तनाव कम करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं की आंखों में आंसू बनना कब शुरु होते हैं? डॉक्टर से जानें 

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर रोने के बावजूद आंखों में लगातार जलन, लालिमा, खुजली या डिस्चार्ज (Eye Discharge) रहता है, तो यह इंफेक्शन या एलर्जी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

निष्कर्ष

रोना सिर्फ भावनाओं का इजहार नहीं है, बल्कि आंखों के लिए नेचुरल सफाई का तरीका भी है। आंसू आंखों को नम रखते हैं, गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालते हैं और आंखों की सतह को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, भावनात्मक आंसू स्ट्रेस कम करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। इसलिए, अगर कभी भावनाओं का बोझ भारी लग रहा हो, तो रोना हानिकारक नहीं, बल्कि आंखों और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। बस ध्यान रखें कि आंखों की सफाई और हेल्थ के लिए अन्य उपाय भी अपनाएं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या जल्दी-जल्दी खाना खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

TAGS