Doctor Verified

Relationship OCD: रिलेशनशिप ओसीडी क्या होता है? 34 वर्षीय विनय की रियल केस स्टडी से समझें बीमारी को

What Is Relationship OCD In Hindi: रिलेशनशिप ओसीडी एक किस्म की ओसीडी, जिसमें व्यक्ति अक्सर अपने रिश्ते को लेकर डाउट में रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Relationship OCD: रिलेशनशिप ओसीडी क्या होता है? 34 वर्षीय विनय की रियल केस स्टडी से समझें बीमारी को

What Is Relationship OCD Explained With Real Case Study In Hindi: 32 वर्षीय विनय अपनी लॉन्ग टर्म पार्टनर सिमरन को लेकर अक्सर डाउट में रहता है। उसे लगता है कि सिमरन उसके साथ ईमानदार नहीं है। जबकि, सिमरन विनय को खुश करने के लिए हर वो चीज करती है, जो उसे पसंद है। रिश्ता भी हेल्दी है। सिमरन, विनय की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखती है। उसकी पसंद-नापसंद को महत्व देती है। इसके बावजूद, विनय के मन में अपने रिश्ते को लेकर अजीब-सी इनसिक्योरिटी है। वह चाहकर भी अपने मन से नेगेटिव ख्याल को निकाल नहीं पा रहा है। इसलिए, उसने इस संबंध में एक्सपर्ट की मदद लेनी जरूरी समझी। वहां जाकर उसे पता चला कि वह रिलेशनशिप ओसीडी (What Is Relationship OCD Doubting Feelings) का शिकार है। ओनलीमायहेल्थ के साथ विनय की यह केस स्टडी माइंडट्राइब की फाउंडर और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा कोहली ने शेयर की है।

ओनलीमायहेल्थ ऐसे मानसिक विकारों और रोगों की बेहतर तरीके से समझने के लिए ‘मेंटल हेल्थ मैटर्स’ नाम की एक विशेष सीरीज चला रहा है। इस सीरीज में हम आप लोगों को अलग-अलग मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर के प्रभाव, लक्षण और बचाव के बारे में सटीक जानकारी पहुंचाते हैं। इस संबंध हम इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मदद लेते हैं। आज इस सीरीज में आपको विनय की केस स्टडी के माध्यम से ‘रिलेशनशिप ओसीडी’ के बारे में बताने जा रहे हैं।

What Is Relationship OCD

क्या है रिलेशनशिप ओसीडी- What Is Relationship OCD In Hindi

रिलेशनशिप ओसीडी एक किस्म का ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर है, जो कपल्स के बीच होता है। इस तरह की समस्या होने पर मरीज के मन में अक्सर अपने रिश्ते और पार्टनर को लेकर कई तरह के संदेह होते हैं, जो उसे चिंता से घेरे रखते हैं। जैसा कि आप जानते होंगे, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर यानी ओसीडी एक ऐसे जुनूनी विकार को कहते हैं, जिसमें व्यक्ति किसी भी तरह के एक्ट को बार-बार रिपीट करने के लिए बाध्य होता है। जैसा किसी को हाथ धोने की बुरी लत होती है या फिर किसी को घर की साफ-सफाई की लत होती है। इसी तरह, कुछ लोगों को हर चीज ऑर्गनाइज्ड करके रखने की लत होती है। यह एक किस्म की सनक होती है, जिसे कंट्रोल करना मरीज के लिए मुश्किल होता है। इसी तरह, जिसे रिलनिशिप ओसीडी होता है, वह न चाहते हुए भी अपने रिश्ते को हमेशा शक की नजरों से देखता है। उसके मन में अपने रिश्ते को लेकर बहुत सारे ऐसे सवाल होते हैं, जो उनके रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्‍या है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

रिलेशनशिप ओसीडी के लक्षण- Symptoms Of Relationship OCD In Hindi

Symptoms Of Relationship OCD In Hindi

विनय की बात करें, तो वह अक्सर सिमरन पर शक करता था और कई ऐसे सवाल पूछता था, जिसका उनके रिलेशनिशप से कोई संबंध ही न हो। उसके मन में अपने पार्टनर को खोने का डर बहुत ज्यादा था। रिलेशनशिप ओसीडी के अन्य लक्षणों की बात करें, तो वे इस प्रकार हैं-

  • पार्टनर पर हर समय संदेहत जताना
  • रिश्ते को लेकर हमेशा डाउट में रहना
  • पार्टनर से ओवर एक्सपेक्टेशन करना
  • रिश्ता टूटने के डर से घिरे रहना

रिलेशनशिप ओसीडी के कारण- Causes Of Relationship OCD In Hindi

Causes Of Relationship OCD In Hindi

अब तक रिलेशनशिप ओसीडी के सटीक कारणों को पूरी तरह से समझा नहीं गया है। लेकिन, कुछ कारकों को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसमें आनुवांशिक, न्यूरोलॉजिकल और आसपास के माहौल को जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को बचपन में बुरे अनुभव रहे हों, आंखों के सामने दूसरों के रिश्ते टूटते-बिखरते देखे हैं, तो इस तरह की प्रवृत्ति व्यक्ति में जन्म ले सकती है। यही नहीं, अगर कोई लंबे समय तक एंग्जाइटी या स्ट्रेस का शिकार रहा है, तो भी इस तरह की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: OCD: इन सेलेब्‍स को बार-बार हाथ धोने और बिना गंदगी के सफाई करने की है आदत, जानें क्‍या है ये बीमारी

रिलेशनशिप ओसीडी का ट्रीटमेंट- Treatment Of Relationship OCD In Hindi

डॉ. कोहली ने ट्रीटमेंट के दौरान विनय की स्थिति पर बारीक नजर रखी थी। विनय के ट्रीटमेंट के दौरान कॉग्नीटिव थेरेपी की गई, साइकिएट्रिस्ट की मदद से उसे मेडिसिन दिए गए और उसे अपने सेल्फ डाउट को क्लियर करना सिखाया गया। इसके साथ-साथ विनय को बताया गया कि वह जजमेंटल न बने। कई महीनों तक सही तरह से ट्रीटमेंट मिलने के बाद विनय की कंडीशन में बहुत ज्यादा सुधार होने लगा। रिलेशनशिप ओसीडी के ट्रीटमेंट के अन्य (Relationship OCD Treatment) तरीकों में शामिल हैं-

  • व्यक्ति को थेरेपी देना
  • तुरंत रेस्पांस के तरीक को बदलने की कोशिश करना
  • अपने थॉट्स को कंट्रोल करना सिखाना
  • कंपल्सिव बिहेवियर को नियंत्रित करना
  • जरूरी होने पर मरीज को दवा देना

रिलेशनशिप ओसीडी से पीड़ित व्यक्ति की मदद कैसे करें- How To Help Someone With Relationship OCD In Hindi

विनय की कंडीशन में तभी सुधार संभव हो सका, जब उसमें सिमरन को भी इंवॉल्व किया गया। दरअसल, किसी भी रिश्ते की बेहतरी के लिए दोनों पार्टनर्स को मेहनत करनी होती है। विनय की कंडीशन आउट ऑफ कंट्रोल हो रही थी। ऐसे में, अगर सिमरन ने उसे सहारा न दिया होता, तो विनय की स्थिति में सुधार न हो पाता। अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा है, जिसे रिलेशनशिप ओसीडी है, तो यहां बताए गए तरीकों से उसकी मदद कर सकते हैं-

  • व्यक्ति को प्रोफेशनल हेल्प लेने की सलाह दें
  • उन्हें ओवर थिकिंग करने से रोकें
  • रिश्ते पर विश्वास करने सिखाएं
  • जजमेंटलन न होने के लिए प्रोत्साहित करें

विनय की तरह अगर आपका कोई करीबी Relationship OCD का शिकार है, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत प्रोफेशनल की मदद लें। इस लेख में हमने Relationship OCD से जुडी सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके बावजूद, अगर आपके मन में इससे जुड़े और भी सवाल हैं, तो उनका जवाब जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.onlymyhealth.com में विजिट कर सकते हैं।

Read Next

Standing Desk: खड़े होकर काम करना भी हो सकता है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इनके बारे में

Disclaimer