Red or Orange Carrot in Hindi: सर्दियों में अधिकतर लोग गाजर खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में कोई गाजर की सब्जी, तो कोई गाजर का जूस पीना पसंद करता है। इसके अलावा, कई लोग गाजर का हलवा खाना भी पसंद करते हैं। गाजर सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मार्केट में लाल और ऑरेंज गाजर आराम से मिल जाती है। अक्सर लोग लाल गाजर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऑरेंज गाजर भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन, लाल और ऑरेंज गाजर में से क्या ज्यादा फायदेमंद होती है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
लाल या ऑरेंज: सेहत के लिए कौन-सी गाजर होती है ज्यादा फायदेमंद?
लाल और ऑरेंज, दोनों ही गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप स्वस्थ रहने के लिए रोजाना अपनी डाइट में गाजर शामिल कर सकते हैं। लाल और ऑरेंज, दोनों गाजर खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। गाजर खाने से आई और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। इसलिए आप चाहें तो लाल और ऑरेंज गाजर को अपी डाइट में एड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट की समस्या रहती है तो सर्दियों में खाएं गाजर, कब्ज और एसिडिटी से मिलेगी राहत
लाल गाजर खाने के फायदे
- लाल गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। लाल गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
- लाल गाजर में विटामिन-सी भी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। लाल गाजर खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।
- लाल गाजर खाने से मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है।
- लाल गाजर हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। लाल गाजर खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए जरूर पिलाएं टमाटर, गाजर और चुकंदर का जूस, डॉक्टर से जानें इसके फायदे
ऑरेंज गाजर खाने के फायदे
- ऑरेंज गाजर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए और ई पाए जाते हैं।
- ऑरेंज गाजर हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आप ऑरेंज गाजर का सेवन कर सकते हैं।
- ऑरेंज गाजर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गाजर त्वचा के लिए लाभकारी होती है।
- एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। गाजर खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version