मानसून में नाशपाती खूब आता है और लोग इसे खाने का मजा भी भरपूर लेते हैं। आमतौर पर नाशपाती हरे रंग की होती है, लेकिन क्या आपने कभी लाल नाशपाती के बारे में सुना है? हरे की तरह की लाल नाशपाती का स्वाद भी हल्का सा खट्टा और मीठा होता है। हरे के मुकाबले लाल नाशपाती सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लाल नाशपाती खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे रहे हैं मुलुंद स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की न्यूट्रिशनिस्ट अमरीन शेख।
लाल नाशपाती खाने के फायदे - Health Benefits of Red Pear in Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट अमरीन शेख के अनुसार, लाल नाशपाती में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व हार्ट हेल्थ, ग्लोइंग स्किन और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
1. हृदय रोगों से बचाता है- Red Pear Good for Heart Health
नाशपाती में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने में मददगार होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, लाल नाशपाती में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर के खतरे को कम करता है।
इसे भी पढेंः जान्हवी कपूर की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है शहद और दही का फेस मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
2. एलर्जिक रिएक्शन को कम करता है- Red Pear Reduce allergic reactions
नाशपाती को खाने पर अन्य फलों की तुलना में एलर्जिक रिएक्शन की संभावना कम होती है। मानसून में लाल नाशपाती का सेवन करने से त्वचा संबंधी एलर्जी, खुजली और जलन की संभावना कम होती है।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है- Red Pear Boosts immunity
लाल नाशपाती विटामिन सी से भरपूर होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण को दूर रखने में मदद करती है। लाल नाशपाती में मौजूद कॉपर संक्रमण पैदा करने वाली बीमारियों को भी रोकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून में रोजाना लाल नाशपाती का सेवन करने से बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे ये 5 फायदे
4. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है- Red pears regulate blood sugar levels
लाल नाशपाती में एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज की संभावना को कम करता है। एक्सपर्ट के अनुसार, मानसून में आने वाले अन्य फलों की तुलना में लाल नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित नहीं होता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी लाल नाशपाती बिना किसी संकोच के खा सकते हैं।
5. पेट को स्वस्थ रखता है- Red pear keeps the stomach healthy
लाल नाशपाती में फाइबर की मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। मानसून में लाल नाशपाती खाने से कब्ज, पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं लाल नाशपाती मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
6. झुर्रियों और झाइयों को रोकने मदद करता है - Red pear helps prevent wrinkles and pigmentation
उम्र के साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों और झाइयों को रोकने में भी लाल नाशपाती बहुत फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, लाल नाशपाती में कॉपर, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है। यह त्वचा की फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से झुर्रियां और झाइयों को रोकने में मदद मिलती है।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद लाल नाशपाती के फायदों की जानकारी मिल गई होगी और आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे।
All Image Credit: Freepik.com