Doctor Verified

शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाएं नाशपाती, मिलेंगे फायदे

Pear Benefits in High Cholesterol: नाशपाती में मौजूद फाइबर, विटामिन सी, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाएं नाशपाती, मिलेंगे फायदे


Pear Benefits in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार होने वाले लोगों में हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में नाशपाती का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके फायदे।

हाई कोलेस्ट्रॉल में नाशपाती के फायदे

नाशपाती एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि कई पोशाक तत्व और गुणों से भी भरपूर होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "नाशपाती में मौजूद फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद भी करता है।"

Pear Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

नाशपाती और हाई कोलेस्ट्रॉल

फाइबर: नाशपाती में अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिसे पेक्टिन के नाम से भी जाना जाता है। यह फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। जब आप नाशपाती खाते हैं, तो पेक्टिन पित्त एसिड के साथ मिलकर एक जेल जैसी पदार्थ बनाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स: नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा हो सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

वजन नियंत्रण: नाशपाती में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जबकि फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं। वजन नियंत्रण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें नाशपाती का सेवन?

नाशपाती को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। आप इसे ताजा खा सकते हैं, जूस बना सकते हैं, या सलाद में शामिल कर सकते हैं। नाशपाती का स्मूदी भी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करने के साथ डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। 

(Image courtesy: freepik.com)

 

Read Next

रातभर दूध में भिगोकर रखें मुनक्का, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version