Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं करौंदा, मिलेंगे अनोखे फायदे

Karonda Benefits in High Cholesterol: करौंदा में मौजूद विटामिन सी, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं करौंदा, मिलेंगे अनोखे फायदे


Karonda Benefits in High Cholesterol: खराब जीवनशैली और असंतुलित डाइट का सेवन करने की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं।  हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए करौंदा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके फायदे।

हाई कोलेस्ट्रॉल में करौंदा के फायदे- Karonda Benefits in High Cholesterol in Hindi

करौंदा, जिसे कैरिसा कैरेंडस (Carissa carandas) के नाम से भी जाना जाता है, एक छोटा, खट्टा फल है जो भारत समेत कई देशों में पाया जाता है। यह फल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल में भी करौंदा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "करौंदा में मौजूद विटामिन सी, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी करौंदा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।"

Karonda Benefits To Control High Cholesterol in Hindi

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन आदतों में बदलाव

करौंदा में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-

  • विटामिन सी (Vitamin C)
  • फाइबर (Fiber)
  • पोटेशियम (Potassium)
  • कैल्शियम (Calcium)
  • फास्फोरस (Phosphorus)
  • आयरन (Iron)
  • एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants)

हाई कोलेस्ट्रॉल में करौंदा का सेवन इस तरह से फायदेमंद होता है-

फाइबर: करौंदा में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र में पाचन रस के साथ मिलकर एक जेल बनाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को आंतों में चिपका कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

फाइटोस्टेरॉल: करौंदा में कुछ खास तरह के वनस्पति तत्व पाए जाते हैं जिन्हें फाइटोस्टेरॉल कहते हैं। ये तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेंगे फायदे

एंटीऑक्सीडेंट: करौंदा में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में हानिकारक ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को बढ़ावा देता है, जिससे धमनियों में प्लाक जमने का खतरा बढ़ जाता है। करौंदा के एंटीऑक्सीडेंट इस प्रक्रिया को रोकने में मदद कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप करौंदा को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिएआप सीधे ताजा करौंदा को धोकर के खा सकते हैं। इसका स्वाद खट्टा होता है, इसलिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक या शहद मिलाकर भी इसे खा सकते हैं। इसके अलावा करौंदा का सेवन आचार या सलाद के रूप में भी किया जा सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए दवाओं के सेवन के साथ आपको डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखना होगा। एक बार कोलेस्ट्रॉल ठीक हो जाने के बाद दोबारा लापरवाही बरतने से यह फिर से बढ़ सकता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Fact Check: क्या वाकई भैंस का दूध पीने से बवासीर ठीक होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer