Expert

क्या सच में अंजीर नॉन-वेजिटेरियन फूड है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

कई लोग अंजीर को मांसाहारी भोजन में गिनते हैं, जिस कारण वे इस फल का सेवन करने से परहेज करते हैं। आइए जानते हैं अंजीर नॉन-वेज फूड में क्यों आता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में अंजीर नॉन-वेजिटेरियन फूड है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Anjeer Veg Or Non Veg in Hindi: नॉन वेज न खाने वाले या जैन धर्म के लोग अक्सर अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करते हैं, जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हो। ऐसे में फल, ड्राई फ्रूट्स और ऐसे कई अनाज हैं, जिन्हें खाने से पहले उन्हें एक बार भी नहीं सोचना पड़ता है। आमतौर प सभी फलों को शाकाहारी माना जाता है, इसलिए लोग इसे आराम से खा लेते हैं। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग अंजीर खाने से परहेज करते हैं, जिसका कारण है कि वे उसे नॉन-वेज फूड मानते हैं। सोशल मीडिया पर भी आजकल अंजीर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसके बाद, क्या अंजीर शाकाहारी है या मांसाहारी, अंजीर फ्रूट नॉन-वेज है, अंजीर किस चीज से बनता है? इस तरह के सवाल लोगों के मन में काफी आ रहे है। ऐसे में आइए हेल्थ कोच गुंजन तनेजा से जानते हैं कि अंजीर शाकाहारी हैं या नहीं? (Figs Are Veg Or Non Veg Food)

अंजीर नॉनवेज फूड क्यों माना जाता है?

अंजीर का फल बनने के दौरान एक प्रक्रिया होती है, जिसमें अंजीर का फल एक उल्टे बंद फूल के रूप में बनते हैं। इस फूल की आकृति के कारण सामान्य परागणकर्ता जैसे हवा या मधुमक्खी, अंजीर का पराग फैलाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में परागण करने वाले ततैया नाम का कीड़ा अंजीर के फूल को फल में बदलने में मदद करता है। लेकिन यह ततैया इस फूल के अंदर ही फंस जाते हैं और इनकी मृत्यु हो जाती है और वह उसी फूल के अंदर रह जाती है, इसके बाद फूल धीरे-धीरे फल में बदलना शुरू होते हैं। उसकी मृत्यु हो जाती है और वह उसी फूल के अंदर रहती है। इतना हीन हीं अंजीर में मौजूद फिसिन नामक एंजाइम में ततैया का शरीर पच जाता है, जिससे यह एंजाइम ततैया के शरीर को प्रोटीन में तोड़ देता है। इसलिए इस फल को लोग नॉनवेज समझते हैं। लेकिन यह एक नॉर्मल प्रोसेस से, जो कई फलों के साथ होता है।

इसे भी पढ़ें: सांस संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है अंजीर का सेवन, इस तरह से करें डाइट में शामिल 

Figs Benefits

अंजीर खाने के फायदे

  • पाचन में मदद करता है 
  • हार्ट हेल्थ को बेहतर रखें
  • हड्डियों को मजबूत बनाए
  • डायबिटीज के जोखिम को कम करे
  • इम्यून सिस्टम मजबूत करें
  • सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
  • स्किन हेल्थ में सुधार करें

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मैनेज करने में सहायक हो सकते हैं अंजीर के पत्ते, एक्सपर्ट से जानें फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gunjan Taneja (@gunjanshouts)

अंजीर की ही तरह ऐसे कई फल हैं, जिसके अंदर कीड़ा मर जाता है, लेकिन अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं या जैन धर्म के है, तो आप अपने मन को शांत करने के लिए इस फल के सेवन से परहेज कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या रागी खाने से ज्यादा गैस बनती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version